अश्लीलता और नशे के अड्डे पर विरोध पर घर में घुसकर महिला से मारपीट, एफआईआर

अश्लीलता और नशे के अड्डे पर विरोध पर घर में घुसकर महिला से मारपीट, एफआईआर

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : कोतवाली क्षेत्र में एक महिला और उसकी बहन के साथ दबंग पड़ोसियों द्वारा मारपीट और छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। पीड़िता का आरोप है कि उसने कई बार पुलिस से शिकायत की, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। महिला ने एडीजी से सुरक्षा की गुहार लगाई। एडीजी के आदेश पर 6 आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
पीड़िता का आरोप है कि उनके पड़ोसी ने उनके मकान की दीवार से सटे स्थान पर एक अवैध खोखा रख दिया था। इस खोखे पर प्रतिदिन संदिग्ध युवक जमा होकर आने-जाने वाली महिलाओं और लड़कियों पर अभद्र टिप्पणी करते थे। पीड़िता ने बताया कि उसकी बहन के साथ कई बार छेड़छाड़ की गई और वहां से नशीले पदार्थों की तस्करी भी की जाती थी।
महिला ने इस मामले की शिकायत नगर निगम के अधिकारियों से कर खोखा हटवा दिया। जिससे आरोपी पक्ष रंजिश मानने लगा। कुछ दिनों बाद दबंगई दिखाते हुए आरोपियों ने दोबारा खोखा रख दिया। जब पीड़िता ने इसका विरोध किया, तो दबंगों ने राह चलते पीड़िता से मारपीट की। वह खुद को बचाने के लिए जब वह घर के अंदर भागी, तो आरोपी पीछे-पीछे घर में घुस आए और फिर से जमकर मारपीट की।
आरोप है कि पीड़िता की बहन को जबरन कमरे में ले जाकर उसके साथ अश्लील हरकतें कीं और कपड़े फाड़ने की कोशिश की। शोर सुनकर पीड़िता का भाई मौके पर पहुंचा, तब जाकर आरोपी फरार हुए। जाते-जाते उन्होंने धमकी दी कि अगर थाने में रिपोर्ट लिखाई गई, तो पूरे परिवार को जान से मार देंगे। घटना के बाद पीड़िता जब रिपोर्ट दर्ज कराने कोतवाली पहुंची, तो वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा की अम्बाला जिला इकाई का हुआ गठन

Mon May 12 , 2025
श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा की अम्बाला जिला इकाई का हुआ गठन। वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक। सैकड़ो पत्रकारों ने ली संघ की सदस्यता।प्रदेश अध्यक्ष डॉ. इन्दु बंसल की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ कार्यक्रम।वरिष्ठ पत्रकार तजिंदर सिंह वालिया बने अम्बाला के अध्यक्ष। अम्बाला 12 मई : श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा की अम्बाला […]

You May Like

advertisement