फिरोजपुर फाउंडेशन फिरोजपुर लंगर सेवा समाज सेवा में अग्रसर:शैलेंद्र कुमार बबला

माता रानी के नवरात्रों को मद्देनजर रखते हुए संस्था ने सेब, सोयाबीन की पिन्नी, दूध और व्रत का समान भी मरीजों के लिए वितरण किया

फिरोजपुर 12 मार्च [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]:-

फिरोजपुर में एकलौती संस्था फिरोजपुर फाउंडेशन ,फिरोजपुर लंगर सेवा समाज सेवा में अग्रसर है फिरोजपुर में पिछले करीब साढ़े 3 वर्षों से मुफ्त में जरूरतमंद लोगों को सिविल हॉस्पिटल ट्रामा वार्ड में जाकर लंगर बांटने का कार्य कर रही है श्री शैलेंद्र कुमार (बबला) ने बताया कि आज संस्था की ओर से नवरात्रों को मध्य नजर रखते हुए सेब सोयाबीन की पिन्नी और दूध मरीजों और उनके परिजनों को वितरण किया श्री शैलेंद्र कुमार (बबला) ने बताया कि हमारे पास आटा गूंदने के लिए मशीन है किसी दानी सज्जन ने चावल बॉईल करने की मशीन भी दी हुई है अब हमारी मंशा है कि रोटी बनाने वाली मशीन भी जल्द से जल्द किचन में लाई जा सके ताजो गर्मियों में रोटी बनी बनाई पक्काने की सुविधा किचन में दी जा सके यह सारा कुछ दानी सज्जनों की बदौलत हो रहा है उन्होंने बताया कि तकरीबन 750 आदमियों को इस संस्था द्वारा भोजन कराया जाता है जिसमें कुछ भिखारी, बुजुर्ग दंपतियाँ भी शामिल है जिनको उनके घरों तक लंगर भेजने का कार्य संस्था के सदस्य करते हैं खाने में रोजाना दाल चावल, खिचड़ी और प्रसादे परोसे जाते हैं डिसएबल बच्चों को दूध भी परोसा जाता है लंगर वितरण करने का समय दोपहर 12 बजे और शाम 7:00 बजे का रखा गया है उन्होंने यह भी बताया कि दानी सज्जनों को पता है कि यह पैसा सही जगह पर इस्तेमाल हो रहा है इसलिए दान देने वालों की कोई कमी नहीं है

इस मौके पर सेवा के लिए श्री शैलेंद्र (बबला) जिम्मी कक्कड़, विशाल सेठी, अमन चावला, दीपक कुमार, टोनी ढींगरा और भारत भूषण जैन इत्यादि ने सेवा निभाई

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

<em>ਸਦਾਵਰਤ ਪੰਚਾਇਤੀ ਟਰੱਸਟ ਵੱਲੋਂ ਨਵ ਵਰਸ਼ ਸੰਵਤ 2079 ਲੋੜਵੰਦ ਪਰਿਵਾਰਾਂ ਨੂੰ ਰਾਸ਼ਨ ਵੰਡ ਮਨਾਇਆ</em>

Mon Apr 4 , 2022
ਫਿ਼ਰੋਜ਼ਪੁਰ, 3 ਅਪ੍ਰੈਲ [ਕੈਲਾਸ਼ ਸ਼ਰਮਾ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਸੰਵਾਦਦਾਤਾ]:- ਸਮਾਜ ਸੇਵੀ ਕਾਰਜਾਂ ਵਿਚ ਯੋਗਦਾਨ ਪਾਉਂਦੀ ਆ ਰਹੀ ਸਦਾਵਰਤ ਪੰਚਾਇਤੀ ਸੰਸਥਾ ਵੱਲੋਂ ਨਵ ਵਰਸ਼ ਸੰਮਤ 2079 ਦੇ ਸ਼ੁਭ ਅਵਸਰ ਤੇ ਲੋੜਵੰਦ ਪਰਿਵਾਰਾਂ ਨੂੰ ਰਾਸ਼ਨ ਵੰਡਿਆ। ਇਸ ਮੌਕੇ ਸੰਸਥਾ ਆਗੂਆਂ ਵੱਲੋਂ ਜਿਥੇ ਗਰੀਬਾਂ ਨੂੰ ਰਾਸ਼ਨ ਵੰਡਿਆ, ਉਥੇ ਬੱਚਿਆਂ ਨੂੰ ਪੈਰਾਂ ਤੇ ਖੜ੍ਹਾ ਕਰਨ, […]

You May Like

advertisement