फिरोज़पुर फाउंडेशन के संस्थापक शलिंदर लरोइया को साउथ ऑस्ट्रेलियन पार्लियामेंट में किया गया सम्मानित

एडिलेड (ऑस्ट्रेलिया) – भारत की सरज़मीं से मानवता की सेवा का संदेश देने वाले पंजाब के फिरोज़पुर निवासी एवं फिरोज़पुर फाउंडेशन के संस्थापक श्री शलिंदर लरोइया को 2 जुलाई 2025 को साउथ ऑस्ट्रेलियन पार्लियामेंट, एडिलेड में विशेष रूप से सम्मानित किया गया।

(पंजाब) फिरोजपुर 02 जुलाई [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]=

यह सम्मान साउथ ऑस्ट्रेलिया की माननीय एमएलसी मिशेल लेंसिंक द्वारा प्रदान किया गया। इस अवसर पर ऑस्ट्रेलिया की मिलाप संस्था के ट्रस्टी श्री कंवलदीप (केडी) सिंह भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। मिलाप संस्था ने श्री लरोइया के सामाजिक कार्यों को ऑस्ट्रेलिया के जनप्रतिनिधियों और समाज सेवकों तक पहुँचाने में अहम भूमिका निभाई।

इस अवसर पर माननीय मिशेल लेंसिंक ने श्री लरोइया के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि फिरोज़पुर फाउंडेशन का गरीब, ज़रूरतमंद और बेसहारा परिवारों के लिए किया जा रहा कार्य न सिर्फ पंजाब या भारत के लिए बल्कि पूरी दुनिया के लिए एक प्रेरणास्रोत है।

श्री लरोइया को इस अवसर पर एक स्मृति चिन्ह भेंट किया गया तथा साउथ ऑस्ट्रेलियन पार्लियामेंट हाउस की ऐतिहासिक और विधायी धरोहर का विशेष दौरा भी कराया गया।

अपने उद्बोधन में श्री शलिंदर लरोइया ने कहा, “यह सम्मान मेरे लिए बेहद गर्व और भावुकता का क्षण है। ऑस्ट्रेलिया ने जो प्रेम और सम्मान दिया है, उससे यहाँ भी अपना घर जैसा अपनापन महसूस होता है। इस पल ने हमें और अधिक सेवा कार्यों को विस्तार देने की ऊर्जा दी है।”

यह सम्मान समारोह न केवल श्री लरोइया के सामाजिक कार्यों को अंतरराष्ट्रीय मंच पर पहचान देने वाला क्षण था, बल्कि यह मिलाप संस्था और साउथ ऑस्ट्रेलिया की उस सोच को भी दर्शाता है, जो विश्व स्तर पर सद्भावना, मानवता और सांस्कृतिक मेलजोल को बढ़ावा देती है।

फिरोज़पुर फाउंडेशन गरीबों, भूखों, बेसहारा और ज़रूरतमंद परिवारों के लिए पिछले कई वर्षों से लंगर सेवा, दैनिक भोजन वितरण, और शिक्षा परियोजनाओं के ज़रिए समाज कल्याण का कार्य कर रही है

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ਸ੍ਰੀ ਸਨਾਤਨ ਧਰਮ ਯੁਵਕ ਸਭਾ ਮੰਦਰ, ਨਮਕ ਮੰਡੀ, ਫਿਰੋਜਪੁਰ ਦੇ ਪ੍ਰਧਾਨ ਅਤੇ ਮੈਂਬਰਾਂ ਵੱਲੋਂ ਭਗਤੀ ਭਜਨ ਗਰੁੱਪ ਦੇ ਸੰਸਥਾਪਕ ਸ੍ਰੀ ਧਰਮਪਾਲ ਬਾਂਸਲ ਅਤੇ ਉਹਨਾਂ ਦੀ ਪੂਰੀ ਟੀਮ ਵੱਲੋਂ ਭਜਨ ਸੰਧਿਆ ਦਾ ਕਰਵਾਇਆ ਗਿਆ ਪ੍ਰੋਗਰਾਮ

Wed Jul 2 , 2025
(ਪੰਜਾਬ) ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ 02 ਜੁਲਾਈ {ਕੈਲਾਸ਼ ਸ਼ਰਮਾ ਜਿਲਾ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਸੰਵਾਦਦਾਤਾ}= ਸ਼੍ਰੀ ਸਨਾਤਨ ਧਰਮ ਯੁਵਕ ਸਭਾ ਮੰਦਿਰ ਨਮਕ ਮੰਡੀ ਫਿਰੋਜਪੁਰ ਵਿਖੇ ਮੰਦਿਰ ਦੇ ਪ੍ਰਧਾਨ ਪਰਮਜੀਤ ਅਬਰੋਲ ਅਤੇ ਪੂਰੀ ਕਮੇਟੀ ਵੱਲੋ ਭਗਤੀ ਭਜਨ ਗਰੁੱਪ ਦੇ ਸੰਸਥਾਪਕ ਸ਼੍ਰੀ ਧਰਮਪਾਲ ਬਾਂਸਲ (ਚੈਅਰਮੈਨ ਹਾਰਮਨੀ ਆਯੂਰਵੈਦਿਕ ਮੈਡੀਕਲ ਕਾਲਜ ਅਤੇ ਸ਼ਹੀਦ ਭਗਤ ਸਿੰਘ ਕਾਲਜ ਆਫ ਨਰਸਿੰਗ ਸੋਡੇਵਾਲਾ ਫਿਰੋਜਪੁਰ) […]

You May Like

advertisement