आदेश अस्पताल में लैपरोस्कॉपिक से किया हर्निया का पहला सफल आप्रेशन

आदेश अस्पताल में लैपरोस्कॉपिक से किया हर्निया का पहला सफल आप्रेशन।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

कुरुक्षेत्र आदेश : मोहड़ी स्थित आदेश अस्पताल में लैपरोस्कॉपिक विधि से हर्निर्या का पहला सफल आप्रेशन किया गया। हर्निया से ग्रस्त लाडवा निवासी 61 वर्षीय मोहन लाल आदेश अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती हुए थे। जांच में उन्हें पेट के दाई तरफ हर्निया की बीमारी सामने आई थी। करीब 15 सालों से धूम्रपान करने के कारण रोगी सांस की बीमारी से भी ग्रस्त था जिस कारण आप्रेशन के लिए फिट हो पाना मुश्किल था। मोहन लाल को अस्पताल में भर्ती कर सर्जरी के लिए फिट किया गया। आदेश अस्पताल के चिकित्सक डा. अभिषेक और डा. विवेक ने अपनी टीम के साथ मिलकर लैपरोस्कॉपिक विधि से मरीज का आप्रेशन किया। आप्रेशन के दूसरे दिन ही कुशलता पूर्वक मोहन लाल को छुट्टी दे कर घर भेज दिया गया। अस्पताल के एमडी डा. गुणतास गिल ने बताया कि यह आप्रेशन निम्र खर्चे पर किया गया हैै ।
आप्रेशन की जानकारी देते चिकित्सकों की टीम।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बैसाखी के पावन पर्व पर कुरुक्षेत्र के अन्नपूर्णा होटल में ब्रह्मचारियों का हुआ ब्राह्मण भोजन

Thu Apr 13 , 2023
बैसाखी के पावन पर्व पर कुरुक्षेत्र के अन्नपूर्णा होटल में ब्रह्मचारियों का हुआ ब्राह्मण भोजन। हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 अन्नपूर्णा होटल संचालक अवनी गुप्ता ने की ब्रह्मचारियों की सेवा।शादी जैसा माहौल में हुआ भोजन। कुरुक्षेत्र 13 अप्रैल : बैसाखी के पावन पर्व पर कुरुक्षेत्र में […]

You May Like

Breaking News

advertisement