जेठा रविवार मां भगवती का अति प्रिय, इस दिन कन्याओं का पूजन करने से जन्मकुंडली के कई दोष समाप्त हो जाते है : महंत सर्वेश्वरी गिरि

पिहोवा के गोविंदानंद आश्रम में मासिक कन्या पूजन भंडारा आयोजित।
जरूरतमंद कन्याओं को सर्दी के वस्त्र वितरित किए गए।
पिहोवा, वैद्य प्रमोद कौशिक 23 नवंबर : पिहोवा के श्री गोविंदानंद ठाकुर द्वारा आश्रम में आज महामंडलेश्वर 1008 स्वामी विद्यागिरि जी महाराज,श्रीमहंत बंशी पुरी जी महाराज के मार्गदर्शन में आश्रम की महंत सर्वेश्वरी गिरि के सानिध्य में कन्या पूजन मासिक भंडारा आयोजित किया गया।
महंत सर्वेश्वरी गिरि जी महाराज ने बताया कि पिछले कई वर्षो से प्रत्येक मास के जेठे रविवार को मां भगवती के स्वरूप में सैंकड़ों कन्याओं का आश्रम परिसर में पूजन किया जाता है और फल दक्षिणा के साथ जरूरतमंद कन्याओं को समय समय पर गर्मी सर्दी के वस्त्र जूते व शिक्षा के लिए पुस्तकें इत्यादि वितरित की जाती है।
महंत सर्वेश्वरी गिरि जी महाराज ने श्रद्धालु जनों को आज मार्गशीर्ष मास में कन्याओं के पूजन गोमाता सेवा कर पुण्य अर्जित विषय में आमजन को जानकारी दी और सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी और बताया की सत्य के मार्ग पर चलने वाला इंसान तनावमुक्त के साथ रोगमुक्त भी रहता है।
महंत सर्वेश्वरी गिरि जी महाराज ने बताया कि आज जेठे रविवार को मां भगवती का श्रेष्ठ दिन होता है। इस दिन व्यवसाय से जुड़े लोग माँ लक्ष्मी की पूजा-अर्चना करते हैं इस दिन कन्याओं का पूजन से जन्मकुंडली के कई दोष समाप्त हो जाते है।
माना जाता है कि इस दिन की गई पूजा से साधक के सौभाग्य में वृद्धि होती है और उसे माँ लक्ष्मी का आशीर्वाद मिलता है।
इस अवसर पर महंत सर्वेश्वरी गिरि महाराज, के साथ यजमानों ने कन्या पूजन किया साथ ही संत समाज भी उपस्थित रहा।
आज के मुख्य यजमान राजेंद्र गोयल लुधियाना , सचिन तायल पटियाला, मनीष रिंकू जिंदल सिन्नोर, सुनील मित्तल करनाल, गोयल परिवार सहित रहे।
कार्यक्रम में षडदर्शन साधुसमाज के संगठन सचिव वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक, डॉ. संजीव कुमारी, सानवी, प्रधान बारु राम बंसल, गुलशन परवंदा, लव छाबड़ा अनन्य मित्तल अधिवक्ता, यश भास्कर, उमेश गर्ग इत्यादि काफी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। आश्रम में आई कन्याओं का पूजन किया गया और भंडारा प्रसाद वितरित किया गया। भगत्तों ने महंत सर्वेश्वरी गिरि जी महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया।
श्री गोविंदा आनंद आश्रम में कन्या पूजन करते हुए महंत सर्वेश्वरी गिरि महाराज व यजमान श्रद्धालुगण।




