ऑपरेशन सिंदूर की वर्षगांठ के उपलक्ष्य में फ्लैग फाउंडेशन ऑफ इंडिया ने सेंट थॉमस कॉन्वेंट स्कूल को भेंट किया 36 फुट ऊंचा तिरंगा

ऑपरेशन सिंदूर की वर्षगांठ के उपलक्ष्य में फ्लैग फाउंडेशन ऑफ इंडिया ने सेंट थॉमस कॉन्वेंट स्कूल को भेंट किया 36 फुट ऊंचा तिरंगा

फ्लैग फाउंडेशन ऑफ़ इंडिया के सहयोग से, जल्द लहराएगा सेंट थॉमस कॉन्वेंट स्कूल के प्रांगण में 36 फीट ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज।

कुरुक्षेत्र,प्रमोद कौशिक/संजीव कुमारी 7 मई : देश में राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान और जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से फ्लैग फाउंडेशन ऑफ इंडिया द्वारा चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र के नौ हल्कों में विशाल तिरंगे लगाए जा रहे हैं, जिससे राष्ट्रभक्ति की भावना को जन-जन तक पहुंचाया जा सके। इसी कड़ी में हल्का थानेसर के सेंट थॉमस कॉन्वेंट स्कूल में 36 फुट ऊंचा तिरंगा लहराने के लिए फ्लैग पोल स्थापित करवाया जा चुका है।
ऑपरेशन सिंदूर की वर्षगांठ के उपलक्ष्य में, जिन्दल हाउस में सेंट थॉमस कॉन्वेंट स्कूल के स्टाफ को 36 फीट ऊंचा तिरंगा फहराने के लिए, राष्ट्रीय ध्वज से संबंधित अन्य सामग्री भेंट की गई। फ्लैग फाउंडेशन ऑफ इंडिया की ओर से बलविंद्र सिंह और डॉ. राज कुमार ने स्कूल के स्टाफ को ध्वज संबंधित अन्य महत्वपूर्ण जानकारी भी दी।
इस अवसर पर सांसद नवीन जिन्दल के कार्यालय प्रभारी धर्मवीर सिंह ने कहा कि सांसद नवीन जिन्दल ने आम जनमानस को राष्ट्रीय ध्वज, घर-घर फहराने का अधिकार दिलाया। इसके लिए उन्होंने वर्षों तक संघर्ष किया है। फ्लैग फाउंडेशन ऑफ इंडिया देशभर में 200 से अधिक स्थानों पर विशाल तिरंगे स्थापित करवा चुकी है। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रयास न केवल युवाओं में देशभक्ति की भावना को प्रबल करते हैं, बल्कि उन्हें राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों के प्रति भी जागरूक बनाते हैं। सेंट थॉमस कॉन्वेंट स्कूल में तिरंगे की स्थापना से विद्यार्थियों में राष्ट्रीय गौरव और सम्मान की भावना और अधिक मजबूत होगी।
इस अवसर पर सेंट थॉमस कॉन्वेंट स्कूल की निदेशिका श्रीमती अंजलि मारवाहा ने स्कूल प्रबंधन की ओर से इस सहयोग के लिए सांसद नवीन जिन्दल और फ्लैग फाउंडेशन ऑफ इंडिया का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह तिरंगा विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगा और उन्हें देश के प्रति समर्पित नागरिक बनने की प्रेरणा देगा।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

स्ववित्तपोषित महाविद्यालयों के प्रबंधकों ने कुलपति जी के नेतृत्व को सराहा

Wed May 6 , 2026

You May Like

advertisement