Uncategorized
नवरात्रि के पहले दिन मंदिरों में श्रद्धा का सैलाब

चैत्र नवरात्रि के पहले दिन मंदिरों में श्रद्धा का सैलाब
रिपोर्ट ::जफर अंसारी
स्थान….हल्द्वानी
आज़ से चैत्र नवरात्रों की शुरुआत हो गई है, अगले 9 दिन तक माता रानी के अलग-अलग रूपों की पूजा की जाएगी, आज़ से हिंदू नव वर्ष की भी शुरुआत हो चुकी है, मंदिरो में आज़ सुबह से श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिल रही है, हल्द्वानी के जगदम्बा मंदिर, शीतला माता मंदिर, कालीचौड़ मंदिर में माता रानी के भक्तों की लम्बी कतारे लगी हुई हैँ, नवरात्रों के मौके पर श्रद्धालुओं ने देश में सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना की,




