जंगल बचेंगे तभी भविष्य महकेगा,वनाग्नि से मुकाबले को तैयार टांडा रेंज

, जंगल बचेंगे तभी भविष्य महकेगा,वनाग्नि से मुकाबले को तैयार टांडा रेंज।

रिपोर्टर -जफर अंसारी

स्थान -लालकुआँ

लालकुआं फायर सीजन को देखते हुए तराई केंद्रीय वन प्रभाग रुद्रपुर डिवीजन की टांडा रेंज में वन विभाग पूरी तरह सतर्क और अलर्ट मोड में है।
इधर वन क्षेत्राधिकारी रूप नारायण गौतम ने जानकारी देते हुए बताया कि कम वर्षा के कारण इस वर्ष वनाग्नि की घटनाएं बढ़ने की आशंका को देखते हुए विभाग द्वारा पहले से ही व्यापक तैयारियां कर ली गई हैं।
वन क्षेत्राधिकारी रूप नारायण गौतम के अनुसार रेंज की सभी बीटों में अतिरिक्त फायर वॉचर तैनात किए गए हैं, जो आग लगने की सूचना देने के साथ-साथ प्रारंभिक स्तर पर आग बुझाने का कार्य भी करेंगे। आग को फैलने से रोकने के लिए प्रत्येक बीट क्षेत्र में लगभग 10 से 15 किलोमीटर तक फायर लाइनें मेंटेन की गई हैं, जिससे आग का दायरा सीमित रखा जा सके।
उन्होंने बताया कि वनाग्नि पर प्रभावी नियंत्रण के लिए वन दरोगा स्तर पर विशेष टास्क फोर्स का गठन किया गया है। इसके अतिरिक्त रेंज कार्यालय में क्रू स्टेशन स्थापित किया गया है, जहां तैनात वनकर्मी आग संबंधी सूचनाओं को तत्काल अधिकारियों एवं फायर वॉचरों तक पहुंचा रहे हैं। सूचना मिलते ही विशेष टीम तुरंत घटनास्थल के लिए रवाना की जाएगी।
उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। साथ ही स्कूली बच्चों के माध्यम से भी वन संरक्षण एवं आग से बचाव को लेकर जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है, ताकि आम जनता के सहयोग से वनाग्नि की घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण किया जा सके।
उन्होंने आम नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि जंगल या आसपास कहीं भी आग दिखाई देने पर तत्काल वन विभाग को सूचना दें, क्योंकि जन सहयोग के बिना वनाग्नि पर पूर्ण नियंत्रण संभव नहीं है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आदतन अपराधियों के विरुद्ध नैनीताल पुलिस ने अपनाया कड़ा रुख

Thu Feb 26 , 2026
आदतन अपराधियों के विरुद्ध नैनीताल पुलिस ने अपनाया कड़ा रुख,जफर अंसारी लालकुआं पुलिस ने एक व्यक्ति को गुंडा एक्ट में 06 माह के लिए किया जिला बदर उक्त आदेश के क्रम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली लालकुआं के नेतृत्व में उप निरीक्षक शंकर नयाल प्रभारी चौकी हल्दुचौड़ द्वारा दिनांक 24.02.2026 को […]

You May Like

advertisement