पूर्व ब्लाक प्रमुख भद्रसेन गंगवार ने कराया होली मिलन समारोह, पूर्व मंत्री भगवत शरण गंगवार स्थानीय को जिम्मेदारी देने के दिए संकेत

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )
बरेली : फतेहगंज पश्चिमी , कस्बा के नेशनल हाईवे के निकट गीता पैलेस में पूर्व ब्लाक प्रमुख भद्रसेन गंगवार ने होली मिलन समारोह कराया। आयोजित सपा होली मिलन समारोह में मुख्यातिथि पूर्व मंत्री भगवत शरण गंगवार ने होली के त्योहार को आपसी भाईचारा बनाए रखने एवं होली को अच्छाइयों से बुराइयों पर जीत का पर्व बताकर सभी को होली की शुभकामनाएं दी। और इस मौके पर कार्यक्रम में मौजूद सभी लोगों को अपने बच्चों को पढ़ाने लिखने एवं संस्कार वान बनाने की अपील की। और कहा कि आज की पीढ़ी एवं बच्चे ही देश का भविष्य हैं वो ही देश की तरक्की और दशा तय करेंगे और बोले जिस देश में संस्कार वान और शिक्षित लोगो की कमी हो जाती है। उस देश में भ्रष्टाचारी लोगों की सरकार बन जाती है। मौजूद भाजपा सरकार 1947 तक विश्व गुरु बनने की बात कह रही है। लेकिन स्कूल बंद करके देश के भविष्य युवा को शिक्षा से दूर करने का काम कर रही है। और कहा कि अगर युवा सशक्त और जिम्मेदार हो जाए तो देश को गलत दिशा में ले जाने वाली और पूंजी पतियों की मौजूदा सरकार को उखेड़ फेक सकता है। जिससे किसानों को उसकी फसल का उचित दाम और गरीब अपने बच्चे को शिक्षा मिल सके। होली मिलन समारोह के इस मौके पर लोहिया वाहिनी जिला अध्यक्ष भावेश यादव, मीरगंज विधानसभा प्रभारी सुरेश गंगवार, आलमपुर जाफराबाद के पूर्व ब्लाक प्रमुख आदेश यादव, पूर्व राष्ट्रीय प्रवक्ता मयंक शुक्ला उर्फ मोंटी, फतेहगंज पश्चिमी के पूर्व ब्लाक प्रमुख भद्रसेन गंगवार ने भी अपने-अपने विचार व्यक्त कर भाजपा की केंद्र और राज्य सरकार पर जमकर निशाना साधा। और आपकी भाईचारा बनाए रखने एवं आने वाले चुनाव में सपा के पक्ष में भारी मतों से मतदान करने की अपील करी। कार्यक्रम के दौरान पूर्व मंत्री भगवत सरन गंगवार से मीरगंज विधानसभा के कस्बा फतेहगंज पश्चिमी, मीरगंज, शाही, शीशगढ़ क्षेत्र से आए प्रधान, पूर्व प्रधान, बीडीसी सदस्य जिला पंचायत सदस्य और सपा के जिम्मेदार लोगों ने होली मिलन समारोह के आयोजक भद्रसेन गंगवार को मीरगंज विधानसभा से बड़ी जिम्मेदारी देने की मांग की। सपा के वरिष्ठ नेता मंत्री भगवत शरण गंगवार और मीरगंज विधानसभा अध्य्क्ष सुरेश गंगवार ने स्थानीय को ही जिम्मेदारी देने का भरोसा एवं आश्वासन दिया। होली मिलन समारोह में कस्बे के प्रमुख समाजसेवी सपा नेता राजदीप गंगवार, हिरदेश गंगवार, राहुल गंगवार, हरीश गंगवार, सोमपाल मौर्य, नरेश राजपूत, पाती राम गंगवार, महेंद्र, अशर्फीलाल, सिंटू पाठक, मुदित, अभिषेक यादव, मयंक शुक्ला, शिवम सक्सेना, कुंवर सिंह राजपूत, प्रवीण गंगवार आदि लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम आयोजक भद्रसेन गंगवार ने होली मिलन समारोह में बरेली जिले और मीरगंज विधानसभा से भारी संख्या में आये सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं एवं प्रमुख समाजसेवी यो एवं ग्राम प्रधानों बीडीसी सदस्यों का आभार जताया। कार्यक्रम के अंत में सपा के वरिष्ठ नेता पूर्व मंत्री भगवत शरण गंगवार ने होली मिलन समारोह कार्यक्रम को सफल बनाने और व्यवस्था को सुचारू रूप से बनाए रखने के लिए सपा के युवा नेता राजदीप गंगवार को पीठ थपथपाई। कार्यक्रम के समापन के बाद कार्यक्रम आयोजक भद्रसेन सिंह गंगवार की तरफ से सभी लोगों को सूक्ष्म जलपान कराया गया।




