कन्नौज:समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक ने हवन पूजन कर कार्यालय का किया उद्घाटन

समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक ने हवन पूजन कर कार्यालय का किया उद्घाटन
-✍️ जिला ब्यूरो रिपोर्ट कन्नौज
गुरसहायगंज भाजपा की जन विरोधी नीतियों से त्रस्त होकर प्रदेश की जनता सपा के पक्ष में जनाधार देकर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की सरकार को सत्ता की चाबी सौंपेगी। जिसके बाद गरीबों, बेरोजगारों, किसानों के हितों में कार्य किया जाएगा।
यह बात पूर्व सपा विधायक अरविंद सिंह यादव ने सराय प्रयाग स्थित कप्तान सिंह यादव महाविद्यालय में हवन पूजन कर सपा कार्यालय का उद्घाटन करने के उपरांत कहीं। कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय स्तर के नेता सरकार को बचाने के लिए गलियों में दिन-रात घूम कर जनता को बरगलाने का कार्य कर रहे हैं। लेकिन जनता ने जुमलेबाज सरकार को जवाब देने का मन बना लिया है। कहा कि उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सुनामी के चलते भाजपा का सूपड़ा साफ हो जाएगा। इस दौरान उनके साथ समाजवादी शिक्षक सभा के जिलाध्यक्ष अमित यादव, सपा जिलाध्यक्ष कलीम खान, विधानसभा महासचिव प्रभाकर यादव उर्फ बॉबी, जिला सचिव टिल्लू यादव, रामवीर, जय तिवारी, अंशु पाल, गुलामउद्दीन सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उतराखंड: मेगा चुनाव प्रचार अभियान शुरू करेगी

Sun Jan 30 , 2022
देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा चुनावों के तहत भाजपा एक फरवरी से राज्य में मेगा चुनाव प्रचार अभियान शुरू करेगी। केंद्रीय मंत्री व भाजपा चुनाव प्रभारी प्रह्लाद जोशी ने कहा कि एक फरवरी से पार्टी 70 विधानसभा सीटों पर मेगा चुनाव प्रचार अभियान शुरू करेगी। जिसमें पार्टी के वरिष्ठ नेता विधानसभाओं में जाकर […]

You May Like

Breaking News

advertisement