Uncategorized

उड़ीसा के पूर्व राज्यपाल प्रो. गणेशी लाल ने हरियाणा विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण से की शिष्टाचार भेंट

चंडीगढ़, प्रमोद कौशिक 4 सितम्बर : उड़ीसा के पूर्व राज्यपाल व हरियाणा के वरिष्ठ नेता प्रो. गणेशी लाल ने बुधवार को विस अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण से उनके आवास पर शिष्टाचार भेंट की।
इस दौरान दोनों नेताओं के बीच विभिन्न विषयों पर सार्थक चर्चा हुई। विस अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने प्रो. गणेशी लाल का स्वागत करते हुए उन्हें हरियाणा विधान सभा की कार्यप्रणाली और हाल ही में संपन्न हुए मानसून सत्र की प्रमुख उपलब्धियों से अवगत कराया और उनके राज्यपाल के कार्यकाल के अनुभव आदि से प्रेरणा ली।
प्रो. गणेशी लाल ने विधान सभा के सुचारु संचालन की प्रशंसा करते हुए कहा कि हरियाणा विधान सभा लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। उन्होंने अध्यक्ष कल्याण को भविष्य की विधायी गतिविधियों के लिए शुभकामनाएं भी दीं।
चंडीगढ़ में बुधवार को हरियाणा विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण से शिष्टाचार भेंट करते उड़ीसा के पूर्व राज्यपाल प्रो. गणेशी लाल।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
plz call me jitendra patel