रोटरी क्लब ऑफ़ बरेली साउथ द्वारा ‘ज्योति उदय – प्रोजेक्ट दृष्टि’ के तहत निःशुल्क नेत्र व दंत चिकित्सा शिविर

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : रोटरी क्लब ऑफ़ बरेली साउथ तथा शुभम चैरिटेबल फ़ाउंडेशन, बरेली के संयुक्त तत्वावधान में “ज्योति उदय – प्रोजेक्ट दृष्टि” शिविर का सफल आयोजन पंचायत भवन, नरियावल पर किया गया। तथा कार्यक्रम के दौरान लगभग 600 ग्रामीण महिलाओं एवं पुरुषों की आँखों एवं दाँतों की निःशुल्क जाँच की गई। जाँच उपरांत 400 जरूरतमंद लोगों को निःशुल्क चश्मे प्रदान किए गए । 40 मरीजों को, जिनमें नेत्र ऑपरेशन की आवश्यकता पाई गई, उनके निःशुल्क ऑपरेशन क्लब द्वारा कराए जाएंगे।कार्यक्रम का उद्घाटन माननीय मुख्य अतिथि डॉ. राघवेंद्र शर्मा, विधायक, बिथरी चैनपुर द्वारा किया गया।
मुख्य अतिथि डॉ. राघवेंद्र शर्मा, विधायक, बिथरी चैनपुर ने बताया कि नियमित नेत्र एवं दंत जाँच अत्यंत आवश्यक है, क्योंकि कई रोग बिना किसी स्पष्ट लक्षण के धीरे-धीरे बढ़ जाते हैं। समय पर उपचार से आँखों की रोशनी सुरक्षित रहती है तथा आवश्यकता होने पर सही नंबर का चश्मा भी समय रहते मिल पाता है।
ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को जब नई रोशनी का सहारा मिला, तो उनके चेहरों पर आई मुस्कान ने सभी का मन मोह लिया। जब हर ग्रामीण अपनी चमकती आँखों से नया संसार देखेगा, तो उसका भविष्य और भी उज्ज्वल एवं सुंदर होगा। यह पहल ग्रामीण जनजीवन में नई ऊर्जा, आत्मविश्वास और आशा का संचार करने वाली सिद्ध हुई।
“ज्योति उदय – प्रोजेक्ट दृष्टि” केवल नेत्र परीक्षण तक सीमित नहीं है, बल्कि यह जरूरतमंदों के जीवन में नई रोशनी, आत्मबल और सकारात्मकता जगाने का सशक्त प्रयास है। यह आयोजन रोटरी क्लब ऑफ़ बरेली साउथ की सेवा भावना और समाज के प्रति उसकी अटूट प्रतिबद्धता का प्रेरणादायी उदाहरण रहा।
इस अवसर पर कम्युनिटी सर्विस डायरेक्टर राजीव बूबना ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम निश्चित रूप से समाज की मुख्यधारा को सशक्त बनाने की दिशा में एक प्रेरणादायक और सराहनीय कदम सिद्ध होते है ।
इस अवसर पर डॉ. आई.एस. तोमर, डॉ. रवि मेहरा, रवि प्रकाश अग्रवाल, क्लब अध्यक्ष संजीव खंडेलवाल, सचिव संजय गर्ग, कोषाध्यक्ष सुजीत जायसवाल,कम्युनिटी सर्विस डायरेक्टर राजीव बूबना, डॉ. विनोद पागरानी, ध्रुव तिलक, राकेश अग्रवाल, चंद्र प्रकाश, दिनेश प्रधान, नयन अग्रवाल, रमेश वाष्णेय, राजीव अग्रवाल, संचित अग्रवाल, राजीव खंडेलवाल, संजय अग्रवाल, उमेश तलवार, विभोर भरतिया, विभोर अग्रवाल, संदीप मेहरा, अनिल अग्रवाल , प्रदीप मदवार, पंकज अग्रवाल, ध्रुव तिलक सहित 50 रोटेरियन सदस्य एवं क्षेत्र के ग्राम प्रधान और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे ।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

नागरिक सुरक्षा कोर के अलखनाथ प्रभाग में वार्डन पोस्ट बड़ा बाजार की मासिक बैठक की गई आयोजित

Mon Dec 22 , 2025
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : नागरिक सुरक्षा कोर के अलखनाथ प्रभाग में वार्डन पोस्ट बड़ा बाजार की मासिक बैठक का आयोजन मो आरिफ खान dpw के सौजन्य से शाम 6:00से 7:00 बजे तक निवास पंजाब पुरा निकट मजार बशीर मियां बरेली में पोस्ट प्रभारी ico संजीव दुस्सा जी के […]

You May Like

advertisement