निश्शुल्क सेवा शिविर में 167 मरीजों के आंखों की की गई जांच, दी गई मुफ्त दवा

निश्शुल्क सेवा शिविर में 167 मरीजों के आंखों की की गई जांच, दी गई मुफ्त दवा।
सगड़ी (आजमगढ़):अजमतगढ़ ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय चगईपुर में सोमवार को केएल जी सेवा सदन एवं चाइल्ड केयर अजमतगढ़ द्वारा 167 नेत्र रोगियों का निश्शुल्क परीक्षण किया गया और उन्हें दवाई दी गई।
सुबह 11:00 से 4:00 बजे तक तकनीकी यंत्रों द्वारा नेत्र रोगियो का परीक्षण किया गया। रोगियों को खान-पान से संबंधित आवश्यक जानकारी दी गई और दवाई भी वितरित की गई। शिविर में डॉ रविंद्र यादव, डॉ राम सिंगार यादव, डॉक्टर आर पी यादव, डॉ मुकेश ने रोगियों का सूक्ष्म परीक्षण किया।
रविंद्र यादव ने बताया कि केएलजी सेवा सदन एंड चाइल्ड केयर द्वारा गरीब और असहाय लोगों जिनके पास इलाज करने के लिए संसाधन नहीं है। उनका मुफ्त में परीक्षण और इलाज किया जाता है। इस अवसर पर उपस्थित बदरे आलम खान और बबलू यादव ने कहा कि असहाय लोगों की मदद और सेवा करना सबसे बड़ा धर्म और कर्म है। शिविर में रवि यादव,यशवंत, राघवेंद्र, आशीष, विनोद कुमार सिंह आदि प्रमुख लोग उपस्थित रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

महाकुम्भ भारत की समृद्ध संस्कृति, अनेकता में एकता एवं सांस्कृतिक वैभव का दर्पण है- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

Mon Feb 10 , 2025
रायबरेलीरिपोर्टर विपिन प्रयागराज भारत की संवैधानिक प्रमुख, नारी सशक्तिकरण की मिसाल, संघर्ष, लगन एवं योग्यता के बल पर अपने राजनैतिक जीवन से एक प्रेरक उदाहरण प्रस्तुत करने वाली, प्रकृति प्रेमी एवं राष्ट्रप्रेमी आदिवासी अस्मिता की प्रतीक देश की माननीय राष्ट्रपति महोदया परम आदरणीय श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी का माननीय राज्यपाल […]

You May Like

advertisement