बीडीए का बुलडोजर फिर गरजा अवैध निर्माण किए ध्वस्त कॉलोनाइजरों में मचा हड़कंप

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : शहर बिना स्वीकृति कॉलोनियों के निर्माण पर बीडीए का शिकंजा कसता जा रहा है। गरुवार को सीबीगंज में बीडीए की प्रवर्तन टीम ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 20 बीघा जमीन में चल रहे अवैध कॉलोनी निर्माण को ध्वस्त कर दिया। इस दौरान सड़कें, बाउंड्रीवाल और प्लॉटिंग का काम पूरी तरह खत्म कर दिया गया।
सीबीगंज के बंडिया गांव में धर्मपाल शर्मा और नन्हें राजपूत द्वारा 20 बीघा जमीन पर बिना बीडीए से स्वीकृत नक्शे के एक नई कॉलोनी की नींव रख दी गई थी। कॉलोनी में सड़कें बना दी गई थीं, प्लॉट चिन्हित कर दिए गए थे और सीमांकन का काम भी लगभग पूरा हो गया था। कॉलोनी के लिए ग्राहकों से बातचीत तक शुरू हो गई थी, लेकिन नियमानुसार किसी भी प्रकार की अनुमति नहीं ली गई थी। जैसे ही बीडीए को इसकी जानकारी मिली तो अवर अभियंता अजीत साहनी, सीताराम, बौद्धमणि गौतम, सहायक अभियंता रमन कुमार अग्रवाल और संयुक्त सचिव दीपक कुमार शामिल ने मौके पर जेसीबी लगाकर अवैध निर्माण कार्य को पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया।
कार्रवाई के दौरान कॉलोनाइजरों में हड़कंप मच गया। आसपास के लोग जुट गए और देखते ही देखते मौके पर भीड़ एकत्र हो गई। इस कार्रवाई के बाद बीडीए के अफसरों ने लोगों को सख्त संदेश देते हुए चेतावनी दी है कि कोई भी व्यक्ति बगैर स्वीकृत मानचित्र के न तो प्लॉटिंग करे और न ही कोई निर्माण कार्य शुरू करे। उन्होंने कहा है कि नक्शा पास कराए बिना बन रही किसी भी कॉलोनी को अब बख्शा नहीं जाएगा। बीडए ने लोगों से अपील की है कि प्लॉट या मकान खरीदने से पहले उसकी वैधता की पुष्टि जरुर करें।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

समाज कल्याण शिक्षा सेवा ट्रस्ट एवं ग्लोबल एजूकेशन ट्रस्ट के तत्वाधान में गौरव सम्मान समारोह का किया आयोजन

Fri Apr 11 , 2025
समाज कल्याण शिक्षा सेवा ट्रस्ट एवं ग्लोबल एजूकेशन ट्रस्ट के तत्वाधान में गौरव सम्मान समारोह का किया आयोजन दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : समाज कल्याण शिक्षा सेवा ट्रस्ट एवम ग्लोबल एजुकेशन ट्रस्ट के तत्वाधान में अध्यक्ष सतेन्द्र पटेल, प्रभारी संजीव अवस्थी, कार्यक्रम संयोजक मुनीश गुप्ता द्वारा रुहेलखंड गौरव सम्मान […]

You May Like

advertisement