सहारा कॉम्प्रिहेंसिव विद्यालय में विविध गतिविधियों का आयोजन: फ्रेशर्स पार्टी और भाषण प्रतियोगिता ने मोहा मन

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

कुरुक्षेत्र : सहारा कॉम्प्रिहेंसिव विद्यालय में आज 25 अप्रैल को रचनात्मकता, ऊर्जा और ज्ञान से भरपूर रहा। विद्यालय में एक ओर जहाँ ब्लूमर्स से कक्षा 5 तक के विद्यार्थियों के लिए फ्रेशर्स पार्टी का आयोजन किया गया तो वहीं दूसरी ओर कक्षा 9 से 12 तक के छात्रों के लिए भाषण प्रतियोगिता का भी सफल आयोजन हुआ।
फ्रेशर्स पार्टी: “नई शुरुआत, नए रंग” थीम पर आधारित थी
नवप्रवेशी विद्यार्थियों के स्वागत में आयोजित फ्रेशर्स पार्टी में नन्हे बच्चों ने रंगारंग प्रस्तुतियाँ दीं। इसके बाद विद्यार्थियों ने नृत्य, गायन, खेल एवं मनोरंजक गतिविधियों में भाग लिया।
विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती सुलेखा सिंह ने कहा कि “बचपन वह नींव है जिस पर पूरे जीवन की इमारत खड़ी होती है। आज की यह फ्रेशर्स पार्टी केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि एक संदेश है कि हर बच्चा हमारे लिए खास है और हम उसकी प्रतिभा को सहेजने और संवारने के लिए प्रतिबद्ध हैं।” ऐसे कार्यक्रम बच्चों में आत्मविश्वास, सहभागिता और अपनत्व की भावना को बढ़ाते हैं। दूसरी ओर भाषण प्रतियोगिता में सहभागिता करते हुए उन्होंने कहा कि भाषण से व्यक्तित्व का निर्माण होता है।कक्षा 9 और 10 के विद्यार्थियों ने साइबर क्राईम,उसके खतरे और सुरक्षा पर ज़ोरदार भाषण दिए। उन्होंने डिजिटल युग में साइबर अपराधों से बचाव और जागरूकता जैसे अहम बिंदुओं को उठाया।वहीं, कक्षा 11 और 12 के छात्रों ने ज़ी•एस•टी और टैरिफ विषय लेकर भारत की अर्थव्यवस्था में भूमिका विषय पर अपने तर्क रखे। छात्रों ने आर्थिक सुधारों, व्यापार नीतियों और आधुनिक टैक्स व्यवस्था पर गहन विचार साझा किए।प्रधानाचार्या श्रीमती सुलेखा सिंह ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएँ छात्रों के व्यक्तित्व विकास के साथ-साथ उनकी सामाजिक और वैश्विक समझ को भी मजबूती प्रदान करती हैं।उन्होंने छात्रों का उत्साहवर्धन किया।इस दौरान विद्यालय प्रशासन से गणमान्य जन उपस्थित रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

डबल इंजन की सरकार भारत रत्न डा. बीआर अंबेडकर के पद चिन्हों पर चलकर समाज के अंतिम व्यक्ति का कर रही है उत्थान : नायब सिंह सैनी

Sat Apr 26 , 2025
डबल इंजन की सरकार भारत रत्न डा. बीआर अंबेडकर के पद चिन्हों पर चलकर समाज के अंतिम व्यक्ति का कर रही है उत्थान : नायब सिंह सैनी। वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रविदास मंदिर एवं धर्मशाला में अंबेडकर भवन का किया उद्घाटन, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी […]

You May Like

Breaking News

advertisement