अजय बाल्मीकि मर्डर केस: शूटर विनय और सट्टा माफिया तन्नू समेत 5 पर गैंगस्टर की कार्रवाई

अजय बाल्मीकि मर्डर केस: शूटर विनय और सट्टा माफिया तन्नू समेत 5 पर गैंगस्टर की कार्रवाई

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : थाना बारादरी इलाके में सनसनीखेज मर्डर और सट्टेबाजी में लिप्त बदमाशों के गैंग डी- 233 पर अब पुलिस ने शिकंजा कस दिया है। इस खतरनाक गैंग के पांच शातिर बदमाशों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस का मानना है कि इससे इलाके में जुर्म पर काफी हद तक लगाम लगेगी।
गैंग लीडर विनय, नितिन, राहुल, भगवान स्वरूप उर्फ लाले और चर्चित सट्टा माफिया जगमोहन उर्फ तन्नू ये सभी गंगापुर, थाना बारादरी के रहने वाले हैं। इन पर पहले से कई संगीन मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें हत्या, जानलेवा हमला, जुआ अधिनियम और आर्म्स एक्ट शामिल हैं।
15 जुलाई 2023 को निगम मार्केट रोड पर ट्रांसफार्मर के पास अजय बाल्मीकि की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस सनसनीखेज वारदात के बाद इलाके में दहशत फैल गई थी। मृतक के पिता की तहरीर पर बारादरी थाने में पांचों के खिलाफ हत्या, साजिश और एससी/एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज हुआ था। पुलिस ने मुख्य आरोपी विनय को तमंचा और कारतूस के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा था। इसके साथ ही दो अन्य आरोपी भी पकड़े गए थे, जबकि तन्नू और भगवान स्वरूप फरार हो गए थे। इन दोनों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था, जिन्हें बाद में पुलिस ने दबोच लिया।
गिरफ्तार आरोपियों पर पहले से कई मुकदमे दर्ज हैं। खास तौर पर जगमोहन उर्फ तन्नू पर जुए और शराब तस्करी से जुड़े एक दर्जन से ज्यादा केस हैं। वहीं विनय, नितिन और राहुल हत्या के मामले में अभी भी जेल में हैं, जबकि तन्नू और भगवान स्वरूप जमानत पर बाहर हैं।
पुलिस अब गैंग की काली कमाई पर भी कार्रवाई की तैयारी में है। गैंगस्टर एक्ट के तहत सभी आरोपियों की संपत्तियों को चिन्हित कर जब्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि यह कार्रवाई अपराध पर लगाम लगाने की दिशा में अहम कदम है। गैंग के खिलाफ सख्ती जारी रहेगी।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ऑनलाइन सट्टे का भंडाफोड़, सरगना गिरफ्तार, सात फरार

Fri May 30 , 2025
ऑनलाइन सट्टे का भंडाफोड़, सरगना गिरफ्तार, सात फरार दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : प्रेमनगर क्षेत्र में ऑनलाइन सट्टेबाजी के एक बड़े रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने छापेमारी कर मुख्य आरोपी विपिन सिंह रावत (38) को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि गिरोह के सात अन्य सदस्य मौके से […]

You May Like

Breaking News

advertisement