श्री कृष्ण कथा के तृतीय दिवस में हुआ श्री कृष्ण जन्मोत्सव का भव्य आयोजन

जब प्रभु का अवतरण हमारे घट मे होता है तो हमारे भीतर का अज्ञान मिट जाता है – साध्वी मनस्विनी भारती

(पंजाब) फिरोजपुर 24 दिसंबर [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]=

   दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान के की ओर से स्थानीय अरोड़वंश धर्मशाला में पांच दिवसीय श्री कृष्ण कथामृत का प्रवाह चल रहा है। कथा के तृतीय दिवस का शुभारंभ विधिवत पूजन के साथ किया गया जिसमें डॉ मयंककांत,धर्मवीर और रॉबिन ने परिवार सहित भाग लिया। 
     कथा को वांचते हुए संस्थान के संस्थापक एवं संचालक श्री आशुतोष महाराज जी की शिष्या कथा व्यास साध्वी सुश्री मनस्विनी भारती जी ने समस्त धार्मिक ग्रन्थों के समन्वय से युक्त इस भव्य आयोजन में प्रभु के जन्म एवं उनके जीवन की लीलाओं के भीतर छिपे आध्यात्मिक रहस्यों को उजागर किया। साध्वी जी ने बताया कि प्रभु का अवतरण धर्म के जिस संदेश को धारण किए हुए है वह हर युग, काल व देश की सीमाओं से परे हैं व वर्तमान युग की समस्त समस्याओं का निवारण प्रस्तुत करता है। संसार में नाना प्रकार के रोग, शोक, जन्म, मृत्यु इत्यादि में पड़े काम, क्रोध, लोभ, मोह, अंहकार में अन्धे हो चुके मानव को सदमार्ग पर लाने के लिए प्रभु अवतीर्ण होते है। 
       साध्वी जी ने प्रभु के संबंध में बताते हुए कहा कि प्रभु श्री कृष्ण जग पालक व सृष्टि के नियामक तत्व है, जो साकार रूप धारण कर अवतरित होते है। निराकार परमात्मा धर्म की स्थापना के लिए साकार रूप धारण करता है। प्रभु का जन्म रात्रि के समय हुआ जो हम सबके लिए एक सन्देश है कि जब मैं प्रकट होता हूं, तो अज्ञान रूप अंधकार हट जाता है और जब प्रभु का अवतरण हमारे घट मे होता है तो हमारे भीतर का अज्ञान भी मिट जाता है। ज्ञान रूपी प्रकाश प्रकट हो जाता है। प्रभु का जन्म कारागार में हुआ। साध्वी जी ने बताया कि यह कारागार हमारे मानव तन का प्रतीक है जिसमें ईश्वर का वास है। लेकिन माया की नींद में सोए होने के कारण हम उनका दर्शन नहीं कर पाते। इसलिए जब तक हम माया के पाश से बाहर नही आ जाते तब तक प्रभु दर्शन नही कर पाते। इसलिए तब तक हम माया के पाश से बाहर नहीं हो सकते। उन्होने बताया कि माता देवकी जी ने अपने घट में जिस प्रकार प्रभु के चतुर्भुज रूप में दर्शन किए। ठीक इसी प्रकार हम भी अपने भीतर ऐसा अनुभव पूर्ण सतगुरू की कृपा से कर सकते हैं। सारा पंडाल नंद महोत्सव के कारण गोकुल गांव की भांति लग रहा था। जब नन्हे से कृष्ण कन्हैया को पालने में डाला गया तो सभी श्रद्धा से नतमस्तक हो उठे एवं सारा पंडाल ब्रज वासियों की भांति नाच उठा इस अवसर पर उपखण्ड अधिकारी सुभाष चन्द जी एवं स्वामी धीरानंद जी ने पालना झुलाकर भगवान कृष्ण का अभिनंदन किया।  
  कथा में पूर्व विधायक बलबीर लूथरा ने अपने साथियों सहित उपस्थित होकर आशीर्वाद प्राप्त किया।कथा को विराम प्रभु की पावन आरती द्वारा हुआ जिसमें अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामेश्वर लाल जी विशेष रूप पर पहुंचे इनके साथ डॉ राजीव बंसल,गिरीश गुप्ता,डॉ आशा कालड़ा,प्रियंकांत गौड़,सत्य सनातन मंच और अरोड़वंश महिला कार्यकारणी के सदस्य भी उपस्थित रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ਸਰਬੱਤ ਦਾ ਭਲਾ ਟਰੱਸਟ ਵੱਲੋ 70 ਲੋੜਵੰਦ ਪਰਿਵਾਰਾਂ ਨੂੰ ਦਿਤੇ ਆਰਥਿਕ ਸਹਾਇਤਾ ਦੇ ਮਹੀਨਾਵਾਰ ਚੈੱਕ

Wed Dec 24 , 2025
ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ/ਮੱਖੂ, 24 ਦਸੰਬਰ {ਕੈਲਾਸ਼ ਸ਼ਰਮਾ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਸੰਵਾਦਦਾਤਾ}=

You May Like

advertisement