नशे का करो त्याग ताकि सुखी रहे घर परिवार : डॉ. अशोक वर्मा

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 94161-91877

कुरुक्षेत्र में प्रयास संस्था द्वारा 60 वां जागरूकता कार्यक्रम आयोजित।
दृढ़ संकल्प से छोड़ा जा सकता है नशा : डॉ. अशोक कुमार।

कुरुक्षेत्र :- हरियाणा राज्य स्वापक नियंत्रण ब्यूरो और प्रयास संस्था द्वारा दो अलग अलग स्थानों राजकीय माध्यमिक विद्यालय रतगल में 59 वां और सुंदरपुर में 60 वां नशा मुक्ति अभियान चला लोगों को नशे से दूर रहने के लिए जागरूक किया। हरियाणा राज्य स्वापक नियंत्रण ब्यूरो के प्रमुख अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक श्री श्रीकांत जाधव साहब के दिशा-निर्देशों और नेतृत्व में प्रतिदिन हरियाणा प्रांत के विभिन्न ज़िलों में जागरूकता कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं ताकि लोग नशे को छोड़कर सुख से जीवन व्यतीत कर सकें क्योंकि नशा एक ऐसी बुराई है जो व्यक्ति के साथ साथ परिवार के लोगों को भी नारकीय जीवन जीने के लिए विवश कर देता है। प्रयास संस्था शाखा कुरुक्षेत्र के प्रधान और हरियाणा राज्य स्वापक नियंत्रण ब्यूरो के उप निरीक्षक डॉ. अशोक कुमार वर्मा प्रतिदिन मुख्य वक्ता के रूप में लोगों को जागरूक कर रहे हैं। उन्होंने नशे में ग्रस्त विभिन्न व्यक्तियों के उदाहरण देते हुए कहा कि नशा छोड़ने के लिए व्यक्ति को मानसिक रूप से तैयार होने की आवश्यकता है और दृढ़ संकल्प से हरियाणा राज्य के विभिन्न नशे में ग्रस्त लोगों ने नशा छोड़ा है। उन्होंने बताया कि नशे के कारोबार में संलिप्त लोगों की सूचना के साथ साथ नशा छोड़ने के इच्छुक व्यक्ति 9050891508 पर संपर्क कर सकते हैं। कार्यक्रम के अंत में सभी ने जीवन में नशा न करने का प्रण लिया और अन्य लोगों को भी जागरुक करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर विद्यालय की मुख्याधापिका सुखबीर कौर, शिक्षिकाएं रेनू बाला, प्रीति कपिल, सरोज बाला, पूनम, ममता, सीमा, और पुष्पा रानी उपस्थित रही जबकि सुंदरपुर में प्रयास संस्था के उप प्रधान कर्म चंद, कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के छात्र अक्षय वर्मा, सीता आदि ने जागरूकता कार्यक्रम में भाग लिया।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पुलिस विभाग सुस्त , अपराधी वर्ग चुस्त : आरती राजपूत

Fri Jul 30 , 2021
सेंट्रल डेस्क संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 94161- 91877 जालन्धर :- पिछले कई महीनों से जालन्धर के लोग दहशत की जिन्दगी जीने को मजबूर है । यहाँ का व्यापारी वर्ग इस खोफ में रहता है कि शाम को अपना कारोबार बंद कर घर जाने को होता है। तो […]

You May Like

Breaking News

advertisement