सरकारी टीचर ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

बिलरियागंज। स्थानीय थाना के राहुल नगर वार्ड में किराए के मकान में रह रही नीतू यादव उम्र 32 वर्ष उत्तरी वीरेंद्र यादव की सोमवार की सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर मौत का मामला सामने आया है जानकारी के अनुसार नीतू यादव अपने पति व पुत्री के साथ राहुल नगर वार्ड में रहती थी। जिसमें आज सुबह नीतु यादव उम्र लगभग 32 वर्ष पुत्री विरेन्द्र यादव ग्राम युसुफपुर थाना महराजगंज ने संदिग्ध अवस्था में फासी लगाकर आत्म हत्या कर ली परिजनों को जब जानकारी हुई तो मायके में सुचना देकर पति शव को लेकर अपने गांव रौनापार के छोटी हरैया में पहुंच कर दाह संस्कार की तैयारी कर रहा था कि नीतु के चाचा ने आत्म हत्या की सुचना एक सौ बारह पर दी जिसमें पुलिस पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर बिलरियागंज थाने में आई और पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया। वही नीतु के पति राम कृष्ण यादव ने नीतु यादव को पढ़ाया लिखया था और बिलरियागंज में किराए के मकान में रहता था बताया गया कि नीतु को एक पुत्री थी और नीतु अम्बेडकर नगर जनपद में सरकारी टीचर थी।




