मुर्गीपालन ने बदली श्रीमती अनुसुइया नेताम की जिंदगी

शासन के आर्थिक सहयोग और खुद की मेहनत से बनीं आत्मनिर्भर

उत्तर बस्तर कांकेर, 09 मार्च 2026/ राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन महिला समूहों को आत्मनिर्भर एवं आर्थिक प्रगति की नई इबारत लिख रहा है। कल तक जो महिलाएं सिर्फ अपने घर और परिवार के दायरे तक सीमित थीं, आज वे आर्थिक एवं सामाजिक रूप से स्वावलंबी बन रही हैं। महिलाएं  स्व सहायता समूहों के माध्यम से विभिन्न सृजनात्मक एवं आर्थिक गतिविधियांं से  समाज में अपनी विशिष्ट पहचान स्थापित कर रही हैं। जिले के सुदूरवर्ती अंतागढ़ विकासखण्ड के ग्राम बेलोंडी की श्रीमती अनुसुइया नेताम ने मुर्गीपालन व्यवसाय शुरू कर अपनी मेहनत और लगन से सफलता की नई मिसाल कायम की है।
श्रीमती अनुसुइया नेताम ने बताया कि उनका परिवार मुख्य रूप से खेती और मजदूरी पर निर्भर था। वर्षा आधारित खेती होने के कारण कई बार फसल अच्छी नहीं होती थी, जिससे परिवार की आय अस्थिर और कम थी। वहीं आय सीमित होने के कारण घर के खर्च, बच्चों की पढ़ाई और अन्य आवश्यकताओं को पूरा करना उनके लिए एक बड़ी चुनौती बन गया था। श्रीमती नेताम ने बताया कि इसके बाद उन्होंने जय मां संतोषी स्व-सहायता समूह से जुड़कर मुर्गी पालन को आजीविका के रूप में अपनाने का निर्णय लिया। शुरुआत में समूह के माध्यम से 30 हजार रूपए ऋण लेकर उन्होंने मुर्गी पालन व्यवसाय शुरु किया, धीरे-धीरे इससे अच्छी आमदनी होने लगी। इसके अलावा उन्हें समूह के माध्यम से बचत का महत्व, ऋण प्रबंधन और छोटे व्यवसायों की जानकारी मिली और समूह द्वारा महिलाओं को आय बढ़ाने के विभिन्न तरीकों और शासकीय योजनाओं के बारे में भी बताया गया, जिससे उनमें आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा जागृत हुई। उन्होंने यह भी बताया कि ग्राम संगठन और क्लस्टर संगठन से मार्गदर्शन से समूह से जुड़ने के बाद वे ‘सूर्या महिला ग्राम संगठन बेलोंडी‘ और ‘आशा महिला क्लस्टर संगठन अमाबेड़ा’ की बैठकों में भी नियमित रूप से भाग लेने लगीं। व्यवसाय की शुरूआत में उन्होंने लगभग 360 देशी चूजों की खरीदी की, जिस पर लगभग 11,880 रूपए खर्च हुए। इसके अतिरिक्त दाना, पानी के बर्तन, वैक्सीन और टॉनिक आदि पर भी खर्च किया गया। इस प्रकार मुर्गी पालन व्यवसाय में लगभग 33 हजार 360 रूपए का प्रारंभिक निवेश किया गया।
श्रीमती अनुसुइया नेताम ने बताया कि मुर्गी पालन व्यवसाय से परिवार की आर्थिक स्थिति में सकारात्मक बदलाव आया है। कुछ महीनों की मेहनत के बाद मुर्गियां अच्छी तरह विकसित होकर बिक्री के लिए तैयार हुइंर्, तब उन्होंने लगभग 200 मुर्गियां बेचीं, जिससे उन्हें 55 हजार रूपए की शुद्ध आय प्राप्त हुई। अब बच्चों की पढ़ाई तथा अन्य आवश्यकताओं को पूरा करना पहले की तुलना में आसान हो गया है। स्व सहायता समूह, ग्राम संगठन और ग्रामीण आजीविका मिशन के सहयोग से उन्होंने मुर्गी पालन के माध्यम से न केवल अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत की, बल्कि गांव की अन्य महिलाओं के लिए भी आज वह प्रेरणा स्रोत बन गई हैं।

V V News Vaashvara

जितेंद्र पटेल छत्तीसगढ़ में रहने वाले एक सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे VV News Vaashvara के प्रशानिक सम्पादक हैं, जहां वे निष्पक्ष और जनहित पत्रकारिता को बढ़ावा देते हैं। पुलिस परिवार कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में, वे पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों की समस्याओं को उजागर कर समाधान के लिए सरकार तक पहुंचाते हैं, साथ ही उनकी शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक सुरक्षा के लिए कई कार्यक्रम चलाते हैं। सूचना का अधिकार के प्रदेश सचिव के रूप में, जितेंद्र पटेल पारदर्शिता और जवाबदेही की दिशा में काम करते हैं, जिससे आम नागरिकों को सरकारी योजनाओं और अधिकारों की जानकारी मिल सके। वे समाज में जागरूकता फैलाने, भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने और जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए लगातार सक्रिय रहते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य समाज में सकारात्मक बदलाव लाना और हर वर्ग की आवाज को मंच देना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अग्निवीर भर्ती अभियान के लिए कलेक्टर श्री आकाश छिकारा ने दिया कैरियर मार्गदर्शन

Mon Mar 9 , 2026
वर्दी का अपना क्रेज और सम्मान है, शारीरिक विकास के साथ देश सेवा का अवसर- कलेक्टर श्री आकाश छिकारा जगदलपुर, 09 मार्च 2026/ युवाओं को भारतीय सेना में भर्ती होकर देश सेवा के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से आयोजित कैरियर मार्गदर्शन कार्यक्रम में कलेक्टर श्री आकाश छिकारा ने अग्निवीर […]

You May Like

Breaking News

advertisement