भगवान बिरसा मुण्डा के 150वीं जन्म जयंती के उपलक्ष्य में 15 नवंबर को होगा जनजातीय गौरव दिवस का आयोजन

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जगदलपुर में आयोजित कार्यक्रम में होंगे शामिल

जगदलपुर 14 नवंबर 2025/ भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर 15 नवम्बर को छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में जनजातीय गौरव दिवस के रूप में गरिमामय ढंग से मनायी जाएगी। इस अवसर पर जिलों में विविध कार्यक्रम आयोजित होंगे। जिला मुख्यालयों में आयोजित होने वाले जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री, मंत्रिगण, सांसद एवं विधायकगण मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। जनजातीय गौरव दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के संबोधन का सीधा प्रसारण अधिकारिक यूट्यूब चैनल एवं डीडी न्यूज़ के माध्यम से होगा, जिसे देखने और सुनने की व्यवस्था भी कार्यक्रम स्थल पर होगी। कार्यक्रम के दौरान माननीय मुख्यमंत्री जी का संदेश पत्र वाचन होगा तथा “पीएम जनमन”, “आदि कर्मयोगी”, “धरती आबा” जैसी योजनाओं पर आधारित लघु फिल्में भी प्रदर्शित की जाएंगी।

V V News Vaashvara

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

धान खरीदी केन्द्रों के निरीक्षण हेतु नोडल अधिकारी नियुक्त

Fri Nov 14 , 2025
उत्तर बस्तर कांकेर, 14 नवम्बर 2025/ छत्तीसगढ़ शासन द्वारा दिए गए निर्देशों के तहत जिले में स्थित 149 धान खरीदी केन्द्रों के नियमित रूप से निरीक्षण व पर्यवेक्षण के लिए कलेक्टर श्री निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर द्वारा नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। धान खरीदी केंद्र कांकेर हेतु राकेश वर्मा, दशपुर […]

You May Like

advertisement