ब्राह्मण भलाई बोर्ड” ब्राह्मण समाज हेतु सरकार का उपहार : शुक्ला

ब्राह्मण भलाई बोर्ड” ब्राह्मण समाज हेतु सरकार का उपहार : शुक्ला
 
ब्राह्मण वर्ग की मांगों को एकजुट होकर उठाए : भारती
 
मोगा : 07 अगस्त [कैप्टन सुभाष चंद्र शर्मा] :=ब्राह्मण भलाई बोर्ड के चेयरमैन एडवोकेट पंडित शेखर शुक्ला व उनकी टीम का मोगा पहुँचने पर श्री ब्राह्मण सभा (पंजाब) मोगा की ओर से हर्षोउल्लास से अभिनंदन किया गया। सभा की ओर से उनके गले में फूल मालाएँ, सिरोपा तथा सम्मान चिंह भेंट करते हुए उनका सम्मान किया गया। इस अवसर पर उक्त बोर्ड के मेंबर रवि पंडित का भी सभा की ओर से सम्मान किया गया। समारोह में सभा के प्रदेश सचिव लखपत राय प्रभाकर, पंजाब के इंचार्ज प्रदीप मैनन, सुनाम से एडवोकेट संजीव शर्मा, मोहाली से लखनपाल शर्मा, पातड़ा से कुलवंत राय तथा भगवान परशुराम ब्राह्मण सभा के चेयरमैन खनमुख  भारती एवं जसपत राय शर्मा प्रशासनिक अधिकारी [सेवानिवृत्त] विशेष तौर पर उपस्थित हुए। समारोह को कैप्टन सुभाष शर्मा [ सेवानिवृत्त],एडवोकेट पवन शर्मा, खुशवंत राय जोशी, जगदीश शर्मा, डॉक्टर रमिंदर शर्मा, प्रदीप मैनन, अमृत पाल शर्मा आदि ने संबोधित करते हुए ब्राह्मण वर्ग की मांगो तथा समस्याओं के बारे में चेयरमैन को अवगत कराया। इस अवसर पर शेखर शुक्ला ने कहा कि यह बोर्ड ब्राह्मण समाज के लिए सरकार का एक तोहफा है जो कि आने वाले समय में यह ब्राह्मण वर्ग के लिए वरदान साबित होगा। इससे लंबे समय से लटकती आ रही ब्राह्मण समाज की मांगों को सब के सहयोग से पूरा करने की कोशिश की जाएगी। इस प्रकार अच्छे परिणाम शीघ्र ही देखने को मिलेंगे। सभा के जिलाध्यक्ष प्रदीप भारती में कहा कि ब्राह्मणों को अपनी मांगे एकजुट होकर उठानी चाहिए। जब तक हम में एकता नहीं होगी कोई भी सरकार या बोर्ड कुछ नहीं कर सकता। रवि पंडित तथा खनमुख भारती ने भी शुक्ला को पूर्ण सहयोग देने हेतु आश्वासन दिया। समारोह में विजय शर्मा, जसप्रीत शर्मा, एडवोकेट गोविंद राय, डॉ हरिचंद शर्मा, डिंपी शर्मा, हैप्पी शर्मा, राजेश भारद्वाज, आत्माराम शर्मा, मंगत राय शर्मा, संदीप शर्मा,जसपत राय शर्मा,प्रवीण शर्मा,राम शर्मा के अतिरिक्त भारी संख्या में ब्राह्मण समाज के गणमान्य उपस्थित थे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

तिर्वा कन्नौज:गौशाला में नहीं हो रही गायों की सेवा, गंदगी में रहने को मजबूर

Sat Aug 7 , 2021
वी वी न्यूज़ तिर्वा तहसील संवाददाता अवनीश कुमार तिवारी गौशाला में नहीं हो रही गायों की सेवा, गंदगी में रहने को मजबूर कन्नौज/ हसेरन ब्लॉक क्षेत्र टिकरी कलशान में प्रधान द्वारा अबैध तरीके से गौशाला बंद की गई l जिसमें आधा सैकड़ा से अधिक गोवंश थे उन्हें छोड़ दिया गया […]

You May Like

Breaking News

advertisement