शिव देवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिविल लाइन बदायूं में वंदे मातरम गीत के 150 वर्ष पूर्ण होने पर कार्यक्रम का भव्य आयोजन

शिव देवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिविल लाइन बदायूं में वंदे मातरम गीत के 150 वर्ष पूर्ण होने पर कार्यक्रम का भव्य आयोजन

बदायूं 7 नवंबर 2025 कृष्ण हरि शर्मा जिला संवाददाता बीबी न्यूज़ बदायूं। शिव देवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज बदायूं में आज राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम के डेढ़ सौ वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत निर्धारित समय पर हुई, जिसमें विद्यालय के छात्र छात्राओं द्वारा पूरे वंदे मातरम का सामूहिक गायन किया गया। प्रधानाचार्य श्री वेद रतन शर्मा ने विद्यार्थियों को वंदे मातरम गीत के इतिहास के बारे में विस्तार से बताया और इस गीत का हमारे भारत देश को स्वतंत्र करने में क्या योगदान रहा, इसके बारे में विस्तार से बताया। हमारे अनेक स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों ने अपने प्राण निछावर किये इन सब की विस्तार से चर्चा हुई इससे देशभक्ति की भावना का पुनः ह्रदय में संचार होता है तथा यह गीत हमारी राष्ट्रीय एकता संस्कृति चेतना के प्रतीक का महत्व प्रदर्शित करता है कार्यक्रम में विद्यालय के सभी आचार्य बंधु एवं बहनें उपस्थित रहीं और इस आयोजन को सफल बनाने में सभी ने अपना योगदान दिया

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

दिव्या ज्योति जागृती संस्थान द्वारा संचालित बंदी सुधार कार्यक्रम अंतरक्रांति के अंतर्गत हिमाचल की जेल में किये जा रहे जेल सुधार कार्यक्रमों की हुई पूरी पूरी प्रशंसा

Sat Nov 8 , 2025
दिव्या ज्योति जागृती संस्थान द्वारा संचालित बंदी सुधार कार्यक्रम अंतरक्रांति के अंतर्गत हिमाचल की जेल में किये जा रहे जेल सुधार कार्यक्रमों की हुई पूरी पूरी प्रशंसा (पंजाब) फिरोजपुर 7 नवंबर [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]= आदर्श केन्द्रीय कारागार कंडा,शिमला में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन हुआ जिसमें माननीय राज्यपाल […]

You May Like

Breaking News

advertisement