Uncategorized

पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मारक अंतर प्रांतीय क्रिकेट प्रतियोगिता 2026 का भव्य शुभारंभ

लोकेशन रायबरेली
रिपोर्ट विपिन राजपूत
मो
_पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मारक अंतर प्रांतीय क्रिकेट प्रतियोगिता 2026 का भव्य शुभारंभ

_
रायबरेली जनपद के गुरुबख्शगंज क्षेत्र के अंतर्गत गन्ना काटा मैदान में पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मारक अंतर प्रांतीय क्रिकेट प्रतियोगिता 2026 के पांचवें संस्करण का किया गया भव्य शुभारंभ। लगभग 16 टीमों ने लिया भाग।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे पूर्व एमएलसी राजा राकेश प्रताप सिंह तो वहीं कार्यक्रम के मुख्य आयोजक और समाजसेवी रहे पूर्व ब्लाक प्रमुख उमेश प्रताप सिंह। वहीं मुख्य अतिथि और पूर्व ब्लाक प्रमुख के द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय के समक्ष पुष्प अर्पित कर किया नमन।जहां मुख्य अतिथि के द्वारा फीता काटकर टूर्नामेंट का किया उद्घाटन। हजारों की संख्या में मैच को देखने के लिए लोगों की उमड़ी भीड़।रायबरेली का ऐतिहासिक क्रिकेट हर साल गुरु बख्श गंज मैदान गन्ना काटा में कराया जाता है। वही मीडिया से बातचीत करते हुए पूर्व ब्लाक प्रमुख ने बताया विजेता टीम को 251000 रुपए की राशि, वही उपविजेता टीम को 151000 की राशि और मैन ऑफ द सीरीज हीरो मोटरसाइकिल दी जाएगी।साथ ही साथ ये क्रिकेट ग्रामीण अंचलों को बढ़ावा देगा और जल्द ही हम लोग जमीन तलाश रहे हैं ताकि एक भव्य क्रिकेट स्टेडियम का शुभारंभ हो सके क्योंकि आने वाले नौजवान युवक खासतौर से ग्रामीण क्षेत्रों में क्रिकेट को लेकर काफी पीछे है कोशिश हमारी यही है कि जल्द से जल्द जमीन तलाश कर क्रिकेट मैदान बनाया जाए। फिलहाल आज उद्घाटन के दिन पहले मैच जनपद अमेठी और उन्नाव जनपद के बीच 15 15 ओवर का खेला जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
plz call me jitendra patel