मिशन शक्ति 5.0 का भव्य शुभारंभ

रायबरेली
रिपोर्ट- विपिन राजपूत

– मिशन शक्ति 5.0 का भव्य शुभारंभ

रायबरेली में मिशन शक्ति 5.0 का आगाज बड़े ही उत्साह और जोश के साथ हुआ। पुलिस लाइन परिसर से एडिशनल एसपी संजीव कुमार सिन्हा ने महिला आरक्षियों की भव्य बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में महिला आरक्षियों ने नारी शक्ति का दमखम दिखाते हुए शहर की प्रमुख सड़कों पर अपनी ताकत का प्रदर्शन किया। इस दौरान डायल 112 की गाड़ियां भी शामिल रहीं। “नारी शक्ति – राष्ट्र की शक्ति” के गगनभेदी नारों से पुलिस लाइन परिसर गूंज उठा। बाइक रैली का मुख्य उद्देश्य महिलाओं की सुरक्षा, सशक्तिकरण और सम्मान का संदेश जन-जन तक पहुंचाना रहा। महिला आरक्षियों की यह रैली न केवल बेटियों की सुरक्षा और आत्मनिर्भरता का संकल्प लेकर निकली, बल्कि समाज को भी यह संदेश दिया कि महिला सुरक्षा और सम्मान हर नागरिक की जिम्मेदारी है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

दो दिन से नगर निगम के नलकूप से पानी की सप्लाई नहीं मिलने से बूंद बूंद पानी को तरसी जनता, नगर निगम प्रशासन के प्रति भारी आक्रोश

Mon Sep 22 , 2025
दो दिन से नगर निगम के नलकूप से पानी की सप्लाई नहीं मिलने से बूंद बूंद पानी को तरसी जनता, नगर निगम प्रशासन के प्रति भारी आक्रोश दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : सीबीगंज खलीलपुर क्षेत्र में नगर निगम द्वारा घरों में नलकूप के माध्यम से दी जा रही घरों […]

You May Like

advertisement