दो दिन से नगर निगम के नलकूप से पानी की सप्लाई नहीं मिलने से बूंद बूंद पानी को तरसी जनता, नगर निगम प्रशासन के प्रति भारी आक्रोश

दो दिन से नगर निगम के नलकूप से पानी की सप्लाई नहीं मिलने से बूंद बूंद पानी को तरसी जनता, नगर निगम प्रशासन के प्रति भारी आक्रोश

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : सीबीगंज खलीलपुर क्षेत्र में नगर निगम द्वारा घरों में नलकूप के माध्यम से दी जा रही घरों में पानी की सप्लाई में दो दिन से पानी की पाइप लाइन में पानी न आने से बूंद बूंद पानी को तरस रहे हैं, लेकिन किसी भी नगर निगम के संबंधित अधिकारी ने पानी सप्लाई घरों में आना तो दूर नलकूप पर लगी मोटर को देखने की जरूरत तक नहीं समझी है। जिसकी वजह से खलीलपुर सीबीगंज की जनता पीने के लिए बूंद बूंद पानी को तरसना पड़ रहा है। तथा कुछ जगह लगे नगर निगम के इंडिया मार्का हैंड पम्प भी खराब पड़े है और कुछ जगह पीने योग्य पानी हैंड पम्पों नहीं आ रहा है। वहीं नगर निगम की लापरवाही की वजह से क्षेत्रीय जनता को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जिसको लेकर क्षेत्रीय जनता में नगर निगम प्रशासन एवं क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों के प्रति भारी आक्रोश व्याप्त है। वहीं अब देखना है जिला के नगर निगम के आलाधिकारी खबर का कब तक संज्ञान लेते हैं और क्षेत्रीय जनता को कब तक पीने का घरेलू सप्लाई पानी उपलब्ध कराने में कामयाब होते हैं। या फिर क्षेत्रीय जनता ऐसे ही पीने के पानी की बूंद बूंद को तरसते रहेगी।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तर प्रदेश शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड, लखनऊ के आदेश के अनुसार सय्यद जमीर रजा को बरेली वक्फ का नोडल किया नियुक्त

Mon Sep 22 , 2025
उत्तर प्रदेश शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड, लखनऊ के आदेश के अनुसार सय्यद जमीर रजा को बरेली वक्फ का नोडल किया नियुक्त उत्तर प्रदेश शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड, लखनऊ के आदेश के अनुसार सय्यद जमीर रजा को बरेली वक्फ का नोडल किया नियुक्त दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : उत्तर प्रदेश […]

You May Like

advertisement