पौधारोपण के साथ एन.एस.एस. शिविर का समापन

राष्ट्र से बढ़कर कुछ नहीं ब्रिगेडियर प्रवीण कुमार।

कुरुक्षेत्र (अमित) 22 दिसम्बर : गुरुकुल में चल रहे सात दिवसीय एन.एस.एस. शिविर का आज भव्य समापन हुआ। समापन समारोह में मुख्य रूप से गुरुकुल के निदेशक ब्रिगेडियर डॉ. प्रवीण कुमार शर्मा एवं प्राचार्य सूबे प्रताप जी मौजूद रहे और उन्होंने एन.एस.एस. वॉलटियर्स का मार्गदर्शन किया। इस अवसर पर सभी वॉलंटियर्स ने गुरुकुल कैम्पस में आंवला के पेड़ भी लगाये और उनकी नियमित देखभाल का भी प्रण लिया।
ब्रिगेडियर प्रवीण कुमार ने समाज और देश के प्रति उत्तरदायित्वों का स्मरण कराते कहा कि राष्ट्र से बढ़कर कुछ नहीं है। हमें देश के सम्मान को हमेशा सर्वोपरि रखना चाहिए क्योंकि यदि देश सुरक्षित हैं तभी हम सब सुरक्षित हैं। उन्होंने शिविर के सफल संचालन पर कॉर्डिनेटर नरेन्द्र सिंगला सहित तमाम एन.एस.एस. वॉलंटियर्स को बधाई दी और शिविर के दौरान कराई गई विभिन्न गतिविधियों को जीवन में आत्मसात करने का आह्वान किया।
गुरुकुल के प्राचार्य सूबे प्रताप ने सभी वॉलंटियर्स के साथ गुरुकुल परिसर में आंवला के पौधे रोपित किये और पेड़-पौधों के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि आज ग्लोबल वॉर्मिंग और दूषित पर्यावरण की जो समस्या खड़ी हुई है, उसके पीछे कारण यह भी है कि हमने पेड़ लगाना छोड़ दिया है, वनों का अंधाधुंध कटान हो रहा है, जो चिंता का विषय है।
समापन समारोह में एन.एस.एस. वॉलंटियर्स मंच से ने शिविर के दौरान विभिन्न गतिविधियों में अपने अनुभव सांझा किये। ज्ञात रहे सात दिवसीय इस शिविर में एन.एस.एस. वॉलंटियर्स ने गुरुकुल के प्राकृतिक कृषि फार्म का भ्रमण कर खेती की तकनीक को गहराई से जाना, गुरुकुल की गोशाला में पशुपालन, दुग्ध उत्पादन और गोबर-गोमूत्र के विभिन्न प्रयोगां पर चर्चा की, आचार्य दयाशंकर जी के सान्निध्य में हवन- यज्ञ सहित वैदिक सिद्धान्तों की जानकारी ली, स्वामी श्रद्धानन्द बलिदान दिवस समारोह में बाहर से गुरुकुल परिसर में पधारे अभिभावकों और बड़े- बुजुर्गो को जल, चाय आदि सेवा प्रदान की, मिर्जापुर गांव में जाकर नालियों व गलियों में सफाई अभियान चलाया। कुल मिलाकर एन.एस.एस. का यह शिविर सभी वॉलंटियर्स के लिए यादगार और प्रेरणाप्रद सिद्ध हुआ।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

रैंकिंग से रिसर्च तक, प्लेसमेंट से पुरस्कार तक कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय ने 2025 में रचा इतिहास

Mon Dec 22 , 2025
कुलपति प्रो. सचदेवा के नेतृत्व में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय ने 2025 में हासिल कीं अनेक उपलब्धियाँ। कुरुक्षेत्र, (प्रमोद कौशिक) 22 दिसम्बर : कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा के कुशल नेतृत्व में वर्ष 2025 विश्वविद्यालय के लिए अभूतपूर्व उपलब्धियों और समग्र प्रगति का वर्ष रहा। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक, शोध, […]

You May Like

advertisement