इंद्रधनुष” थीम पर वार्षिक उत्सव एवं खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य आयोजन

रायबरेली
रिपोर्टर विपिन राजपूत
“इंद्रधनुष” थीम पर वार्षिक उत्सव एवं खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य आयोजन।
पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, रायबरेली में “इंद्रधनुष” थीम पर आधारित वार्षिक उत्सव एवं खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि माननीय अदिति सिंह, सदर विधायिका रायबरेली, प्रधानाचार्य डॉ. स्मिता मिश्रा, उप-प्रधानाचार्य श्रीमती सुमन सिंह एवं श्रीमती सुनीता सिंह द्वारा माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन कर किया गया।
संगीत शिक्षिका आकांक्षा सिंह के निर्देशन में छात्राओं ने “इंद्रधनुष” थीम के अनुरूप सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत की भव्य प्रस्तुति देकर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का शुभारंभ किया। इसके पश्चात प्रधानाचार्य डॉ. स्मिता मिश्रा द्वारा मुख्य अतिथि को शॉल पहनाकर एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उन्होंने पीएम श्री विद्यालय में संचालित विभिन्न गतिविधियों की संक्षिप्त प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की।
कार्यक्रम में छात्राओं द्वारा इंद्रधनुष की विविध रंगों को दर्शाती नृत्य, गीत एवं नाटक की सुंदर प्रस्तुतियाँ दी गईं, जिन्हें उपस्थित अतिथियों व अभिभावकों ने सराहा। माननीय विधायिका अदिति सिंह ने अपने संबोधन में छात्राओं को अनुशासन, मेहनत और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया तथा बालिकाओं के सशक्त और आत्मनिर्भर बनने पर ज़ोर दिया।
कार्यक्रम में डॉ. रजनीश प्रकाश तिवारी, डॉ. महेंद्र सिंह, मधुबाला श्रीवास्तव, श्रीमती अंजुम यादव, श्रीमती सविता वर्मा, पूजा सिंह, श्रीमती साधना सिंह एवं बृजेश शर्मा सहित अनेक शिक्षाधिकारी उपस्थित रहे। प्रधानाचार्य द्वारा सभी अतिथियों का पौधा भेंट कर स्वागत किया गया।
खेलकूद प्रतियोगिता के अंतर्गत दौड़, कबड्डी, खो-खो, लंबीकूद सहित विभिन्न खेलों एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विजयी छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य ने कहा कि ऐसे आयोजन छात्राओं के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
कार्यक्रम की व्यवस्थाएँ कार्यक्रम प्रभारी श्रीमती उषा सिंह द्वारा प्रधानाचार्य के कुशल निर्देशन में संपन्न कराई गईं तथा मंच संचालन श्रीमती रिचा राय द्वारा किया गया। इस अवसर पर विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।




