Uncategorized

कुरुक्षेत्र में हुआ “उपभोक्ता जागरूकता भारत यात्रा” का भव्य स्वागत

जागरूक उपभोक्ता ही मजबूत अर्थव्यवस्था की नींव : डॉ. अनंत शर्मा राष्ट्रीय चेयरमैन सीसीआई।

थानेसर, प्रमोद कौशिक/संजीव कुमारी 14 मार्च : कंज्यूमर्स कन्फेडरेशन ऑफ इंडिया (सीसीआई) द्वारा देशभर में उपभोक्ता अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित “उपभोक्ता जागरूकता भारत यात्रा” का धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर अंतर्राष्ट्रीय जाट धर्मशाला, कुरुक्षेत्र में उपभोक्ता जागरूकता सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें उपभोक्ता अधिकारों, उत्पादों की गुणवत्ता, उपभोक्ता सुरक्षा तथा शिकायत निवारण से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।
यह यात्रा कंज्यूमर्स कन्फेडरेशन ऑफ इंडिया ( (सीसीआई) के राष्ट्रीय चेयरमैन एवं यात्रा संयोजक आदरणीय डॉ. अनंत शर्मा के नेतृत्व में पूरे देश में संचालित की जा रही है।
कार्यक्रम में भारतीय मानक ब्यूरो के अधिकारियों साइंटिस्ट रमेश, नविता यादव, आरती ने भी भाग लिया और उपभोक्ताओं को उत्पादों की गुणवत्ता, मानकों की विश्वसनीयता तथा सुरक्षित उत्पादों की पहचान के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता सीसीआई हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार भोला ने की, जबकि अंतर्राष्ट्रीय जाट धर्मशाला कुरुक्षेत्र के प्रधान चौधरी कृष्ण श्योकंद ने अतिथियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया। कार्यक्रम का मंच संचालन सीसीआई के मुख्य सलाहकार मुकेश शर्मा ने किया।
सीसीआई के राष्ट्रीय चेयरमैन एवं यात्रा संयोजक डॉ. अनंत शर्मा ने कहा कि “उपभोक्ता जागरूकता भारत यात्रा का उद्देश्य देश के प्रत्येक नागरिक तक उपभोक्ता अधिकारों की जानकारी पहुंचाना है। जब उपभोक्ता जागरूक होगा, तभी बाजार में पारदर्शिता और गुणवत्ता सुनिश्चित हो सकेगी। जागरूक उपभोक्ता ही मजबूत और स्वस्थ अर्थव्यवस्था की आधारशिला है।”
सीसीआई हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार भोला ने कहा कि आज के समय में उपभोक्ता देश की अर्थव्यवस्था की एक महत्वपूर्ण कड़ी है, इसलिए उपभोक्ता अधिकारों की सुरक्षा और जागरूकता अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि इस यात्रा के माध्यम से लोगों को उपभोक्ता संरक्षण कानूनों, शिकायत निवारण प्रणाली और उपभोक्ता अधिकारों के प्रति जागरूक किया जा रहा है, ताकि कोई भी उपभोक्ता धोखाधड़ी या भ्रामक विज्ञापन का शिकार न बने।
अंतर्राष्ट्रीय जाट धर्मशाला कुरुक्षेत्र के प्रधान चौधरी कृष्ण श्योकंद ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम समाज के हर वर्ग तक उपभोक्ता जागरूकता का संदेश पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि जागरूक उपभोक्ता ही सुरक्षित और सशक्त समाज की नींव रखता है।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से सीसीआई हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार भोला, चौधरी कृष्ण श्योकंद, सीसीआई के मुख्य सलाहकार मुकेश शर्मा सीसीआई प्रदेश आईटी प्रमुख राकेश श्योकन्द, विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि तथा अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने सभी अतिथियों और उपस्थित नागरिकों का आभार व्यक्त करते हुए उपभोक्ता अधिकारों के प्रति जागरूकता को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
plz call me jitendra patel