हरियाणा: जयराम विद्यापीठ में गीता श्लोकोच्चारण प्रतियोगिता में ग्रीन फील्ड पब्लिक स्कूल एवं केसरी देवी लोहिया जयराम पब्लिक स्कूल प्रथम

जयराम विद्यापीठ में गीता श्लोकोच्चारण प्रतियोगिता में ग्रीन फील्ड पब्लिक स्कूल एवं केसरी देवी लोहिया जयराम पब्लिक स्कूल प्रथम।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877  

गीता श्लोकोच्चारण प्रतियोगिता में नन्हें बच्चों का शुद्ध संस्कृत उच्चारण सुनकर बड़े बड़े विद्वान भी हुए दंग।  
जयराम विद्यापीठ में गीता जयंती महोत्सव पर प्रारम्भ हुई अन्तर्विद्यालय सांस्कृतिक व कला प्रतियोगिताएं।

कुरुक्षेत्र, 28 नवम्बर : भगवान श्री कृष्ण के श्री मुख से उत्पन्न हुई पावन श्री गीता के जन्मोत्सव अंतर्राष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव 2022 के अवसर पर युवाओं तथा विद्यार्थियों में गीता के प्रति जागरुकता लाने के लिए पिछले करीब दो दशक से जयराम विद्यापीठ में गीता पर आधारित विभिन्न वर्ग की प्रदेश स्तरीय सांस्कृतिक एवं कला प्रतियोगिताओं में हजारों विद्यार्थी भाग लेते हैं। इसी कड़ी में विद्यापीठ परिसर में चार दिन चलने वाली प्रतियोगिताओं में पहले दिन सोमवार को श्री जयराम संस्थाओं के परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी के सान्निध्य में गीता श्लोकोच्चारण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जयराम संस्थाओं के मीडिया प्रभारी राजेश सिंगला ने बताया कि गीता श्लोकोच्चारण प्रतियोगिता में प्रदेशभर से करीब 55 टीमों ने भाग लिया। गीता श्लोकोच्चारण प्रतियोगिता के निर्णायक मण्डल में डा. जितेन्द्र आचार्य तथा डा. चितरंजन कौशल ने जिम्मेवारी निभाई। इस मौके पर प्रतियोगिता में भाग लेने वाले नन्हें बच्चों ने इतनी कुशलता से शुद्ध संस्कृत श्लोक उच्चारण किया कि बड़े बड़े विद्वान भी दंग रह गए।
प्रतियोगिताओं के परिणाम इस प्रकार रहे :- गीता श्लोकोच्चारण प्रतियोगिता में ग्रीन फील्ड पब्लिक स्कूल सेक्टर 7 तथा श्री मती केसरी देवी लोहिया जयराम पब्लिक स्कूल प्रथम की टीम प्रथम रही। महाराणा प्रताप पब्लिक स्कूल सिटी ब्रांच, महाराणा प्रताप पब्लिक स्कूल सेक्टर 7 तथा धन्ना भक्त पब्लिक स्कूल की टीमें दूसरे स्थान पर रही। विजडम वर्ल्ड स्कूल, सहारा कॉम्प्रिहेंसिव स्कूल तथा पुलिस डी.ए.वी. स्कूल कुरुक्षेत्र की टीमें तीसरे स्थान पर रही। इस प्रतियोगिता में गुरु नानक सीनियर सेकेंडरी स्कूल, गीता सह शिक्षा माध्यमिक विद्यालय, गुरुकुल कुरुक्षेत्र तथा संजय गांधी मेमोरियल स्कूल की टीमों को सांत्वना पुरस्कार मिला। प्रतियोगिता के समापन पर विद्यापीठ के ट्रस्टियों ने  विजेता टीमों को पुरस्कृत किया। इसी के साथ स्कूलों के अध्यापक-अध्यापिकाओं को भी सम्मानित किया गया। इस अवसर पर गीता जयंती आयोजन समिति के सदस्य सेवा निवृत आयुक्त टी के शर्मा, राजेंद्र सिंघल, कुलवंत सैनी, ईश्वर गुप्ता, के के कौशिक, सुरेन्द्र गुप्ता, श्रवण कुमार गुप्ता, एस एन गुप्ता, प्राचार्या अंजू अग्रवाल इत्यादि मौजूद थे।
विद्यापीठ में गीता जयंती महोत्सव पर आयोजित गीता श्लोकोच्चारण प्रतियोगिता में प्रस्तुति देते हुए विद्यार्थी।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जालौन: प्रदेश की सड़कों से हटाए जाएंगे ई-रिक्शा सरकार ने जारी किया आदेश क्या बोले ई रिक्शा चालक देखे हमारी विशेष रिपोर्ट

Mon Nov 28 , 2022
प्रदेश की सड़कों से हटाए जाएंगे ई-रिक्शा सरकार ने जारी किया आदेश क्या बोले ई रिक्शा चालक देखे हमारी विशेष रिपोर्ट रिपोर्टर :- अविनाश शाण्डिल्य के साथ बिबेक द्विवेदी Vv न्यूज चैनल कोंच जालौन कोंच,प्रदेश सरकार ने लगातार प्रकाश में आ रही ई-रिक्शा से होने वाली घटनाओं का संज्ञान लेकर […]

You May Like

Breaking News

advertisement