गुदगुदी जंक्शन समूह ने किया संगीतमयी कार्यक्रम तू चीज बड़ी है मस्त मस्त का आयोजन

गुदगुदी जंक्शन समूह ने किया संगीतमयी कार्यक्रम तू चीज बड़ी है मस्त मस्त का आयोजन।

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

तू चीज बड़ी है मस्त मस्त गीत पर खूब थिरके संगीत प्रेमी।
कार्यक्रम में 12 गायकों ने दी प्रस्तुति, मस्ती से सराबोर रहे शहरवासी।

कुरुक्षेत्र, 14 अप्रैल : गुदगुदी जंक्शन समूह द्वारा पिपली रोड़ पर संगीतमयी कार्यक्रम तू चीज बड़ी है मस्त मस्त आयोजित किया गया। सांस्कृतिक प्रकोष्ठ प्रमुख बलजीत चावला ने बताया कि संस्थापक अध्यक्ष चन्द्रमौलि गौड़ की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मां शाकंभरी देवी सेवक मण्डल के अध्यक्ष अशोक शर्मा बाली, एक टूर एंड ट्रैवल कंपनी के सी ई ओ गगनदीप ढींगरा और सेक्टर 5 अग्रवाल सभा के प्रधान सचिन गुप्ता एडवोकेट ने मां सरस्वती प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्ज्वलित करके किया। गाता रहे मेरा दिल ग्रुप इंचार्ज सुनील भटनागर द्वारा सरस्वती वंदना से विधिवत शुरु हुए इस कार्यक्रम में 12 गायकों ने मस्ती भरे फिल्मी गीत सुनाकर समां बांधा। मंच का संचालन संरक्षक जितेंद्र बंसल और वरिष्ठ पदाधिकारी गुलशन ग्रोवर के मार्गदर्शन में प्रसिद्ध एंकर डा. शालिनी शर्मा ने शब्दों को बहुत ही खूबसूरती से पिरोकर किया। गायक आकाश गुप्ता द्वारा दिवंगत अभिनेता मनोज कुमार की स्मृति में सुनाए गए गीत चांद सी महबूबा हो मेरी कब ऐसा मैंने सोचा था…के बाद क्रमानुसार गीतों की श्रृंखला में स्टार सिंगर (पुरुष) सहदेव शर्मा, जितेंद्र सेठी, स्टार सिंगर (महिला) शाहाबाद मारकण्डा से डा. स्वरित शर्मा, गौरव राजपाल, सुनील भटनागर, पंकज शर्मा, डा. शालिनी शर्मा, मीरा गौतम, एडवोकेट पृथ्वी नाथ गौतम, जगदीश चंद धीमान और जयश्री भटनागर इत्यादि ने गीतों की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम के अंत में टाइटल सांग तू चीज बड़ी है मस्त मस्त… मुख्य आकर्षण रहा जिसे जितेंद्र सेठी और डा. स्वरित शर्मा ने बेहतरीन अंदाज में प्रस्तुत करके वाहवाही लूटी। इस अवसर पर वरिष्ठ पदाधिकारियों द्वारा कार्यक्रम सहयोगियों को स्मृति चिन्ह और अंगवस्त्र प्रदान किया गया। कार्यक्रम में गुदगुदी समूह उपाध्यक्ष अनुज गौड़, सचिव सुनील अंगीरस, श्याम जुनेजा, अमरजीत पांचाल, दमन कुमार, दर्शन भटनागर, मनीष जिंदल, पुनीत गर्ग, एमपी गुप्ता, यमुनानगर से गोबिंद गोपाल गर्ग, रामनिवास बंसल, शक्ति मोहन तायल, नवीन छिब्बर, अमित शर्मा, राजेश हंस, रवि शर्मा, अशोक गोयल, अतुल गर्ग, प्रमोद बंसल, धर्मपाल मित्तल, बीबी जिंदल, रेखा शर्मा, अनिता शर्मा, शशि धीमान, स्मृति शर्मा, ईशा सेठी, सुनीता ढींगरा और काजल गुप्ता सहित बड़ी संख्या में संगीत प्रेमी मौजूद रहे।
कलाकारों को सम्मानित करते हुए एवं उपस्थिति।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

एक भारत श्रेष्ठ भारत के अंतर्गत हरियाणा के 50 शिक्षक व विद्यार्थी जाएंगे तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद

Tue Apr 15 , 2025
एक भारत श्रेष्ठ भारत के अंतर्गत हरियाणा के 50 शिक्षक व विद्यार्थी जाएंगे तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद। वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक। हरियाणा के विद्यार्थियों को तेलंगाना की संस्कृति को जानने का मौका मिलेगा। कुरुक्षेत्र, 14 अप्रैल : हरियाणा स्कूल शिक्षा योजना परिषद पंचकूला के तत्वाधान में एक भारत श्रेष्ठ भारत […]

You May Like

advertisement