जयराम पब्लिक स्कूल में मनाया गया गुरु पूर्णिमा पर्व

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 94161-91877

गुरु पूर्णिमा पर अध्यापिकाओं ने श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

कुरुक्षेत्र, 24 जुलाई :- देश के विभिन्न राज्यों में संचालित जयराम संस्थाओं के परमाध्यक्ष एवं श्री जयराम शिक्षण संस्थान के चेयरमैन ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी के मार्गदर्शन में संचालित श्रीमती केसरी देवी लोहिया जयराम पब्लिक स्कूल लोहार माजरा में गुरु पूर्णिमा का पर्व मनाया गया। संस्थान के निदेशक एस.एन. गुप्ता ने गुरु पूर्णिमा पर बधाई देते हुए कहा कि गुरु वह व्यक्ति होता है जो जीवन के अंधकार को दूर करके हमें सही रास्ते पर ले जाने के लिए निर्देशित करता है। गुरु पूर्णिमा के दिन विद्यार्थी व शिष्य अपने गुरुओं के जीवन और शिक्षाओं के प्रति आभार व्यक्त करते हैं। इस अवसर पर स्कूल अध्यापिका प्रभजीत विर्क ने परम पूज्यनीय ब्रह्मलीन देवेन्द्र स्वरूप ब्रह्मचारी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए और कहाकि वास्तव में सही गुरु वह होता है। जिसमें कोई लघुता न हो और अपने पास आए व्यक्ति की लधुता को भी समाप्त कर दे। संस्थान के संस्थापक ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी भी इस पथ पर अग्रसर रहते हुए समाज में फैली हुई बुराइयों को नष्ट करके आदर्श गुरु की भूमिका अदा कर रहे हैं। इस मौके पर संस्थान की अध्यापिकाओं ने भी श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
जयराम पब्लिक स्कूल में गुरु पूर्णिमा के अवसर पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए अध्यापिकाएं।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जयराम विद्यापीठ में मनाया गुरु पूर्णिमा का पर्व<br>विद्यापीठ के ट्रस्टियों एवं श्रद्धालुओं ने ब्रह्मलीन देवेंद्र स्वरूप ब्रह्मचारी की प्रतिमा पर अर्पित किए श्रद्धा सुमन

Sun Jul 25 , 2021
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 94161-91877 कुरुक्षेत्र, 24 जुलाई :- ब्रह्मसरोवर के तट पर जयराम विद्यापीठ में गुरु पूर्णिमा का पर्व बड़ी ही श्रद्धा एवं आस्था के साथ मनाया गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में विद्यापीठ के ट्रस्टी एवं श्रद्धालु पहुंचे। ट्रस्टियों के. के. कौशिक, राजेंद्र […]

You May Like

Breaking News

advertisement