गुरुवर तुमसे मेरा कई जन्मों का नाता है..!

पवन कालरा (संवाददाता)

बरेली : श्री वैष्णों देवी बुआ दाती संकीर्तन मण्डल एवं झिड़ी धाम आश्रम बरेली के संस्थापक श्रद्धेय सतगुरु देव श्री रामनाथ अरोरा जी की भावपूर्ण श्रद्धांजलि सभी का आयोजन स्थानीय झिड़ी धाम आश्रम में आज 2 बजे से 4 बजे तक किया गया। श्रद्धांजलि सभा में व्यास पीठ से श्री बांके बिहारी मन्दिर के पंडित श्री आकाश जी ने श्रद्धेय सतगुरु श्री रामनाथ अरोरा जी की गृहस्थ से सन्त होने की अध्यात्म प्रगति से समाज को अवगत कराया । उन्होंने बताया कि बसंत पंचमी पर जन्म लेने वाले सतगुरु महाराज स्वयं में ईश्वर के रूप में ही अवतरित हुए थे जिन्होंने जनकल्याण का बीड़ा उठा कर अध्यात्म की 40 वर्षों की दिव्य लौ जगाई और समाज को समर्पित की ।
सभा में देवेंद्र दुआ,सुरेन्द्र खत्री,सोनिया गुलाटी, सचिन खत्री,पूनम कपूर,किशन कपूर, एकता अरोड़ा,अंजू गोगिया,कोमल सिधवानी और जगदीश भाटिया, हरीश सिधवानी और अल्पना खत्री ने भावपूर्ण रूहानी भजनों से श्रद्धेय गुरु महाराज को वाक्य श्रद्धांजलि दी । सभा में उपस्थित हजारों श्रद्धालुओं की आँखें नम थी।
श्रद्धांजलि सभा में उत्तराखंड, दिल्ली, भोपाल,पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के हजारों श्रद्धालु और स्थानीय गणमान्य, समस्त धार्मिक संस्थाओं,समस्त मन्दिरों के पदाधिकारियों उपस्थित रहे । श्री संजय आनन्द,रवि छाबड़ा,तिलक राज दूसेजा,अनिल अरोड़ा,बलराम अरोड़ा, लोकेश कालरा, मनीषा आहूजा, अशोक अरोड़ा, जुगल मकक्ड़ एंव दिनेश तनेजा जी ने मंच से भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी । सभा के उपरांत श्रद्धालुओं में गुरु प्रसादी वितरित की गई । कार्यक्रम में संजीव सोई, राजीव साहनी,प्रेम भाटिया,संजय ढंग,अभिषेक चावला,सचिन सचदेव,लवी खत्री,गौतम आदि का स्थानीय योगदान रहा ।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जनता की शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण में छठवीं बार भी आईजी रेंज फर्स्ट

Wed Feb 5 , 2025
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : आईजीआरएस में बरेली परिक्षेत्र ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जन शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण में प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। जनवरी 2025 की इस उपलब्धि के साथ रेंज पुलिस लगातार छह बार फर्स्ट आ चुकी है।बरेली रेंज आईजी डॉ. राकेश […]

You May Like

advertisement