हल्द्वानी: जय भारत सत्याग्रह चौपाल का आयोजन किया गया,

राजकुमार केसर वानी

जय भारत सत्याग्रह चौपाल का आयोजन वार्ड नंबर 17 वार्ड नंबर 50 में किया गया संवाददाता राजकुमार केसरवानी हल्द्वानी

“जय भारत सत्याग्रह चौपाल” कार्यक्रम के तहत आज हल्द्वानी महानगर के वार्ड 17 (हीरानगर) और वार्ड 50 (आदर्श नगर, मुखानी) में चौपाल का आयोजन किया गया।
पूर्व पार्षद व महिला कांग्रेस की वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती शोभा बिष्ट के नेतृव में हीरानगर क्षेत्र अंतर्गत योगा पार्क में चौपाल कार्यक्रम किया गया।
चौपाल कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगो ने एक स्वर से श्री राहुल गांधी की संसद सदस्यता को रद्द करने को भाजपा सरकार की तानाशाही छवि करार दिया।
चौपाल कार्यक्रम में शामिल मातृ शक्ति ने बढ़ते गैस सिलेंडर के दामों, अंकिता भंडारी हत्याकांड सहित अवैध शराब तथा स्मैक/ नशे के बढ़ते अवैध कारोबार पर रोष व्यक्त किया गया।

वार्ड 50 आदर्श नगर मे आयोजित चौपाल कार्यक्रम में शामिल होकर हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश ने राहुल गांधी की लोकतंत्र को बचाने की इस मुहिम का हिस्सा बनने का आह्वान किया। सुमित हृदयेश ने कहा कि हम सभी को पूरी ईमानदारी और जागरूकता के साथ लोकतंत्र को बचाने की इस मुहिम को आगे बढ़ाना है तथा देश में व्यापत महंगाई, भ्रष्टाचार और बेरोजगारी के खिलाफ निर्णायक लड़ाई लड़नी है।
कार्यक्रम में महानगर कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद बिष्ट, वरिष्ठ कांग्रेसी एन. बी. गुणवत, प्रदेश उपाध्यक्ष हेमंत बगड़वाल, ब्लॉक अध्यक्ष हेम पांडे, महिला कांग्रेस महानगर अध्यक्ष नीमा भट्ट जी, बिमला संगुड़ी जी, मधु संगुड़ी, पार्षद विनोद दानी, संजय जोशी, त्रिलोक बनोली, कौशलेंद्र भट्ट, नेत्र बल्लभ जोशी, विनय भट्ट, हेमा पंत,मुनी आर्य, बसन्ती आर्य, देवकी त्यागी, सुशीला पंत,जया पाठक, राधा चौधरी, सौरभ भट्ट आदि लोग मौजुद रहे।

जय भारत सत्याग्रह चौपाल में हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश

Read Article

Share Post

uttarakhand reporter

साग़र मलिक उतराखंड प्रभारी(वी वी न्यूज़)

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

लालकुआं: अम्बेडकर जयंती का आयोजन किया गया,

Fri Apr 14 , 2023
जफ़र अंसारी अंबेडकर पार्क और नगर कांग्रेस कमेटी कार्यालय में मनाई गई अंबेडकर जयंती लालकुआं।रिपोर्टर:- जफर अंसारी भारतीय जनता एससी मोर्चा मंडल अध्यक्ष जितेंद्र मेहरा के नेतृत्व में अंबेडकर पार्क में बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई गई इस दौरान उनकी प्रतिमा पर नगर के गणमान्य लोगों ने माल्यार्पण […]

You May Like

Breaking News

advertisement