मां पार्वती और भगवान शिव जी के मिलन का त्यौहार है हरियाली तीज : महंत जगन्नाथ पुरी

मां पार्वती और भगवान शिव जी के मिलन का त्यौहार है हरियाली तीज : महंत जगन्नाथ पुरी।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

हरियाली तीज के दिन ही मां पार्वती ने भगवान शिव जी को कठोर तपस्या से प्राप्त किया था।

कुरुक्षेत्र, 19 अगस्त : अखिल भारतीय श्री मारकंडेश्वर जनसेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत जगन्नाथ पुरी तथा अन्य संत महापुरुषों ने सावन मास की शुक्ल पक्ष की तृतीया पर मारकंडा नदी के तट पर श्री मारकंडेश्वर महादेव मंदिर में विशेष पार्थिव शिवलिंग अभिषेक एवं पूजन किया। इस मौके पर यजमान सुभाष चंद्र, सूबजीत सिंह, लोकेश शम्भू, साहिल, निखिल संधू, राकेश राणा, सविता राणा, रूद्र, वैष्णवी, सृष्टि, नवोदिता, उर्मिल, देवा राणा, दर्शन रंगा व बृज लाल ने विधिवत मंत्रोच्चारण के साथ पूजा अर्चना कर रुद्राभिषेक अभिषेक किया। महंत जगन्नाथ पुरी ने आज के दिन शिवलिंग पर अभिषेक का महत्व बताया कि हरियाली तीज के दिन मां पार्वती ने भगवान शिव को अपनी कठोर तपस्या से प्राप्त किया था। वृक्ष,नदी और जल के देवता वरुण की भी उपासना आज के ही दिन की जाती है। उन्होंने बताया कि हरियाली तीज का त्यौहार भगवान शिव और माता पार्वती के पुनर्मिलन के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। इस अवसर पर स्वामी पृथ्वी पुरी, स्वामी प्रकाशानंद, बिल्लू पुजारी, कपिल शर्मा व सुक्खा सिंह भी मौजूद रहे।
महंत जगन्नाथ पुरी एवं श्रद्धालु रुद्राभिषेक अभिषेक करते हुए।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

किसान वाणी कार्यक्रम में कृषि वैज्ञानिक किसानों से करेंगे सीधी बात

Sat Aug 19 , 2023
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक। दूरभाष – 9416191877 किसानों को मौसम के अनुसार लगाई जाने वाली सब्जियों व उनकी देखभाल बारे बताएंगे डा. सी. बी. सिंह। कुरुक्षेत्र, 19 अगस्त : मौसम की स्थिति को देखते हुए लगाई जाने वाली सब्जियों व उनकी देखभाल बारे वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक डा. […]

You May Like

Breaking News

advertisement