हरियाणा:भाजपा-जजपा सरकार ने बेशकीमती तिरंगे की कीमत निर्धारित कर किया आमजन से खिलवाड : रणदीप सिंह सुरजेवाला।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

कांग्रेस के युवा नेता नरेश शर्मा द्वारा आयोजित कार्यक्रम में कुरूक्षेत्र पहुंचे राज्यसभा सांसद।

कुरूक्षेत्र, 14 अगस्त : आज पूरे देश व प्रदेश में आमजन को बेरोजगारी, भ्रष्टाचार व महंगाई ने झकझोर कर रख दिया है वहीं दूसरी ओर भाजपा जजपा सरकार राशन के डिपो पर बी.पी.एल. परिवारों सहित तिरंगा बेचने का दबाव बनाकर झूठी वाहवाही लूटने का प्रयास कर रही है। उपरोक्त शब्द कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव व राज्यसभा सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कुरूक्षेत्र में युवा कांग्रेस नेता नरेश शर्मा द्वारा आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्यतिथि जनसमूह को संबोधित करते हुए कहे।
उन्होंने कहा जिस संगठन ने 52 वर्षों तक अपने कार्यालय पर तिरंगा नहीं लहराया आज वो तिरंगा लहराने का ढोंग कर रहे हैं, लेकिन हमारे लिए खुशी का विषय है कि अब वे तिरंगा लहराने की बात करने लगे हैं। उन्होंने कहा तानाशाही भाजपा ने कभी तिरंगे का सम्मान नहीं किया क्योंकि इस तिरंगे को बचाने में हजारों हस्तियों ने अपने प्राणों की आहुति दी है। कभी तिरंगे का सम्मान न करने वाली भाजपा ने आज एक बार फिर तिरंगे की कीमत मात्र 25 रुपए निर्धारित करके आमजन की भावनाओं से खिलवाड़ किया है, क्योंकि यह तिरंगा सद्भाव और देश की एकता और अखंडता का परिचायक है। सुरजेवाला ने कहा कि जब तिरंगा भारत की संविधान सभा में पंडित जवाहर लाल व अन्य साथियों ने अपनाया तो वहीं एक संगठन ने तिरंगे का विरोध किया था जो आज देश के लोगों को याद करने की जरूरत है। यदि आज तिरंगे के प्रति भाजपा और इसके संगठन का मन बदल रहा है तो यह बड़ी अच्छी बात है, लेकिन यह हमारे हरियाणा वासियों का दुर्भागय है कि उस तिरंगे को भी प्रदेश की खट्टर सरकार द्वारा बेचा जा रहा है। बी.पी.एल. परिवार दो वक्त की रोटी के लिए कड़ी मेहनत करते हैं उनको भी 25 रुपए में जबरदस्ती तिरंगा बेचा जा रहा है।
उन्होंने कहा भाजपा जजपा सरकार के अहंकार व कुनीतियों की शिकार हरियाणा की जनता की आवाज कांग्रेस पार्टी बनेगी। सोनिया गांधी राहुल गांधी व मल्लिकार्जुन खडग़े जी के नेतृत्व में हरियाणा के कोने कोने तक जनता की आवाज बनकर तानाशाह खट्टर व दुष्यंत सरकार को झुकाकर दम लेंगे। इस मौके पर नरेश शर्मा, अमन चीमा, रणसिंह देशवाल, प्रवेश राणा, वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक, श्री प्रकाश मिश्रा, सुभाष शर्मा, एडवोकेट मधूसूदन बवेजा, अशोक शर्मा, मुलख राज अरोड़ा, कपिल शर्मा, राजेन्द्र शर्मा, हरिकिशन मास्टर, सुभाष बारना, शमशेर कश्यप, बलदेव नंबरदार, सतबीर शर्मा, कुलविन्द्र सरपंच, डा. राजबीर नैन, भगवत दयाल शर्मा, डा. कुलदीप सहित भारी संख्या में कांग्रेस नेता व पार्टी कार्यकत्र्ता मौजूद रहे।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला का स्वागत करते आयोजक।
जनसभा को संबोधित करते कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला।
कार्यक्रम में मौजूद गणमान्यजन

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

हरियाणा: गौशालाओं, स्कूल सहित हर घर ने मनाया तिरंगा उत्सव

Tue Aug 15 , 2023
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877छाया – वीनू विनायक कौशिक। कुरुक्षेत्र : हर घर तिरंगा’ भारत की आज़ादी के उपलक्ष्‍य में लोगों को अपने घर पर तिरंगा झंडा फहराने के लिए प्रोत्‍साहित करने हेतु ‘आज़ादी महोत्‍सव पर महादेव गौशाला के तत्‍वावधान में एक अभियान चला कर महादेव […]

You May Like

Breaking News

advertisement