हरियाणा: व्यवसायी अजय गर्ग के निधन कारण नहीं हुआ श्री वैश्य अग्रवाल पंचायत चुनाव प्रचार

व्यवसायी अजय गर्ग के निधन कारण नहीं हुआ श्री वैश्य अग्रवाल पंचायत चुनाव प्रचार।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

उम्मीदवार सत्य प्रकाश गुप्ता ग्रुप ने किया शोक व्यक्त।

कुरुक्षेत्र, 11 नवम्बर : नगर के परिणय गार्डन के अजय गर्ग के आकस्मिक निधन पर श्री वैश्य अग्रवाल पंचायत के चुनाव प्रचार को शुक्रवार को रोक दिया गया। पंचायत चुनाव में सत्य प्रकाश गुप्ता ग्रुप के पैनल के सभी उम्मीदवारों एवं समर्थकों ने व्यवसायी अजय गर्ग के निधन पर शोक व्यक्त किया एवं 2 मिनट का मौन भी रखा। उल्लेखनीय है कि धर्मनगरी कुरुक्षेत्र की सबसे पुरानी श्री वैश्य अग्रवाल पंचायत के चुनाव को लेकर सभी ग्रुपों के उम्मीदवार अपनी जीत को सुनिश्चित करने के लिए जुटे हुए हैं लेकिन शुक्रवार को अजय गर्ग के आकस्मिक निधन की सूचना मिलते ही सत्य प्रकाश गुप्ता ग्रुप ने चुनाव प्रचार तुरंत रोक दिया तथा चुनाव कार्यालय में शोक व्यक्त किया। इस मौके पर सत्य प्रकाश गुप्ता के साथ पूर्व प्रधान चंद्रभान गुप्ता, राजेश सिंगला, विनय गुप्ता, हंसराज सिंगला, जंग बहादुर सिंगला, कपिल मित्तल, मुनीष मित्तल, अशोक गर्ग, कुलवंत गर्ग, अशोक बंसल, भरत लाल भरतू, सी. पी. गुप्ता, संजीव गर्ग, संजय बंसल व अंशुल बंसल इत्यादि मौजूद थे।
चुनाव कार्यालय में समर्थक एवं उम्मीदवार।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

हरियाणा: जगतगुरु शंकराचार्य (गोवर्धन मठ) के धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में स्वागत की चल रही हैं तैयारियां

Fri Nov 11 , 2022
जगतगुरु शंकराचार्य (गोवर्धन मठ) के धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में स्वागत की चल रही हैं तैयारियां। हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 आयोजकों ने संत महापुरुषों से व्यवस्था बारे की चर्चा। कुरुक्षेत्र, 11 नवम्बर : कुरुक्षेत्र में आयोजित होने वाले चौथे हिन्दू राष्ट्र अधिवेशन एवं जगतगुरु शंकराचार्य (गोवर्धन मठ) […]

You May Like

Breaking News

advertisement