हरियाणा ।कुरुक्षेत्र में कोरोना से संक्रमित 356 मरीज हुए ठीक : संतलाल।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 94161-91877

कुरुक्षेत्र 15 मई :- जिला सिविल सर्जन डा. संत लाल वर्मा ने कहा कि कुरुक्षेत्र से 356 मरीजों को ठीक होने पर अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। इसके साथ-साथ कुरुक्षेत्र में कोरोना से संक्रमित 182 नए केस सामने आए है। इतना ही नहीं कुरुक्षेत्र में कोरोना वायरस से संक्रमित अब तक 17609 मरीज ठीक होकर घर लौट गए है। अहम पहलू यह है कि अभी तक लिए गए 323499 में से 301369 सैम्पलों की रिपोर्ट नेगटिव आ चुकी है।
उन्होंने कहा कि कुरुक्षेत्र में अलग-अलग जगहों से कोरोना वायरस से संक्रमित 182 नए केस सामने आए है और कुरुक्षेत्र में 356 मरीजों की कोरोना रिपोर्ट नेगटिव आने पर डिस्चार्ज कर दिया गया है और कोरोना पाजिटिव लौहारा लाडवा निवासी 70 वर्षीय बुजुर्ग व्यक्ति, कीर्ति नगर कुरुक्षेत्र निवासी 100 वर्षीय बुजुर्ग महिला, गांव अमीन निवासी 65 वर्षीय महिला, गांव बड़ाम शाहबाद निवासी 30 वर्षीय महिला व्यक्ति और गांव प्रतापगढ़ कुरुक्षेत्र निवासी 40 वर्षीय महिला की मृत्यु हो गई है। इस जिले में अब तक 20025 पॉजिटिव केस सामने आ चुके है। उन्होंने बताया कि कोरोना वायरस की जांच के लिए इस जिले से अब तक 323499 में से 301369 सैम्पल की रिपोर्ट नेगटिव आ चुकी है। इनमें से 17609 मरीज ठीक होकर घर जा चुके है और 246 कोरोना पाजिटिव मरीजों की मृत्यु हो चुकी है। इस प्रकार कुरुक्षेत्र में कोरोना वायरस के 2170 एक्टीव केस है।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

हरियाणा ।कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय कुलपति ने शहीद भगत सिंह के भतीजे अभय सिंह संधू के निधन पर जताया शोक।

Sat May 15 , 2021
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 94161-91877 कुरुक्षेत्र, 15 मई :- कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर सोमनाथ सचदेवा ने शहीद भगत सिंह के भतीजे अभय सिंह संधू के निधन पर शोक व्यक्त किया। अपने शोक संदेश में कुलपति प्रो सोमनाथ ने अभय संधू की एक समाजसेवी के तौर […]

You May Like

Breaking News

advertisement