लोकतंत्र के महोत्सव पर हार्दिक अभिव्यक्ति

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : बरेली नगर और परिक्षेत्र के आत्मीय बंधु -बांधवियों
हम विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र हैं । यह केवल हमारी विशाल संख्या और अजेय संवैधानिक व्यवस्था के ही कारण नहीं है अपितु हम प्राचीन काल से ही मानवता और उसकी गरिमा तथा व्यवस्था में नैतिक और दूरदर्शी मूल्यों के साथ जीने वाले लोग हैं।आत्मीयता और आध्यात्मिकता का पाठ पहले भी दुनियां ने हमसे सीखा है और आज भी वो भारत की और देखता रहता है।
इस समय हम अपने लोकतांत्रिक महापर्व अर्थात अपनी भारतीय शासन व्यवस्था का चुनाव करने के दौर से गुजर रहे हैं। हम में से प्रत्येक व्यक्ति का राष्ट्रीय कर्तव्य है कि वह अपने मतदान का प्रयोग करके देश की सुदृढ़ और जनकल्याणकारी शासन व्यवस्था को चुनने में अनिवार्य रूप से योगदान करे।
मैं सभी युवा जनों, भाइयों-बहनों और माताओं से हार्दिक अपील करता हूं कि 7 म ई 2024 को बरेली होने वाले संसदीय चुनाव में शत प्रतिशत भागीदारी कर सुंदर और जिम्मेदार शासन व्यवस्था बनाने में अपना योगदान दें और अपने राष्ट्रीय अधिकार तथा कर्तव्य का पालन करें।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

भारतीय जनता पार्टी के लोकसभा प्रत्याशी छत्रपाल गंगवार ने किया रोड शो

Mon May 6 , 2024
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : भारतीय जनता पार्टी के लोकसभा प्रत्याशी छत्रपाल गंगवार ने तिलक इंटर कॉलेज से रोड शो की शुरुआत की जगह-जगह क्षेत्र वासियों और व्यापारियों द्वारा भव्य स्वागत किया गया अबकी बार 400 पर के नारे से गूंजा शहर लोकसभा प्रत्याशी छत्रपाल गंगवार ने लोगों से […]

You May Like

Breaking News

advertisement