सारे काम छोड़ दो सबसे पहले वोट दो

राजेन्द्र नगर में निकाली वोटर जागरूकता रैली

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : मानव सेवा क्लब एवं कायस्थ चेतना मंच के संयुक्त तत्वावधान में जागो वोटर जागो अभियान के अंतर्गत रविवार को राजेंद्र नगर में ‘सारे काम छोड़ दो सबसे पहले वोट दो” के नारों के साथ सैकड़ों लोगों ने वोटर जागरूकता रैली में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। रैली क्लब के अध्यक्ष सुरेन्द्र बीनू सिन्हा और संयोजक अखिलेश कुमार के नेतृत्व में गुप्ता चौराहे के पास पार्क से प्रारंभ हुई जो राजेन्द्र नगर कालोनी में घरों के सामने से निकलती हुई और स्थानीय नागरिकों को पर्चे बांटती हुई चली। पर्चे में वोट डालने की शपथ है। रैली में “सबसे पहले करें मतदान, राजेंद्र नगर कालोनी की बढ़ायें शान’
‘सारे काम छोड़ दो, सबसे पहले वोट दो’ :जागो, उठो करो मतदान, हम सब हैं, देश की शान” ‘शत-प्रतिशत वोटिंग हो जाये। वोटों की बारिश हो जाये।’
‘और काम बाद करें। पहले चलकर मतदान करें।।” ‘सबने मन में ठाना है। वोट डालने जाना है।।’
‘एक मंत्र ही, एक सूत्र ही हम सबको अपनाना है। वोट डालने, वोट डालने, वोट डालने जाना है।’ ‘पहले सब मतदान करें, फिर घर पर जलपान करें।’ जैसे जोरदार नारे रैली में नागरिकों ने बड़े ही जोरों-शोरों से लगाये। रैली से पहले लोगों को वोट डालने का संकल्प भी दिलाया गया। रैली में प्रमुख लोगों में सुरेन्द्र बीनू सिन्हा,अखिलेश सक्सेना,इंद्र देव त्रिवेदी, निर्भय सक्सेना, शशि सक्सेना, मधु वर्मा, डा. अतुल वर्मा, सत्येन्द्र सक्सेना, जितेन्द्र सक्सेना,शकुन सक्सेना,संजय सक्सेना,अरुणा सिन्हा, प्रकाश चंद्र सक्सेना, अविनाश सक्सेना, चित्रा जौहरी,प्रीती सक्सेना, सी ए राजेन विद्यार्थी, मुकेश सक्सेना आदि लोग उपस्थित रहे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बरेली जनपद में लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 की समस्त लोकसभा क्षेत्रों में निडर, निष्पक्ष व शान्ति पूर्ण ढंग से चुनाव कराने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक व जिलाधिकारी ने ड्यूटी में लगे अधिकारी व कर्मचारियों को दिए आवश्यक दिशा- निर्देश

Mon May 6 , 2024
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली :जनपद बरेली में लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 में 02 लोकसभा क्षेत्र 24-आवंला लोकसभा, 25-बरेली लोकसभा के 08 विधानसभा क्षेत्र, 119-मीरगंज, 120-भोजीपुरा, 121-नवाबगंज, 122-फरीदपुर, 123-बिथरी चैनपुर, 124-बरेली शहर, 125-कैण्टोमेंट, 126-आवंला समाहित हैं। आदर्श आचार संहिता में सन्निहित निर्देशों का सम्यक अनुपालन कराते हुए भय रहित वातावरण में […]

You May Like

Breaking News

advertisement