हरियाणा: अंतर्राष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव में 8 दिन हों मुख्य कार्यक्रम, सामाजिक व धार्मिक संस्थाएं बढ़-चढक़र ले हिस्सा : मनोहर

अंतर्राष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव में 8 दिन हों मुख्य कार्यक्रम, सामाजिक व धार्मिक संस्थाएं बढ़-चढक़र ले हिस्सा : मनोहर।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

कुरुक्षेत्र में गीता जयंती महोत्सव में दीपदान के दौरान दीपावली जैसी हो रौनक।
मुख्यमंत्री ने कुरूक्षेत्र में गीता जयंती महोत्सव के कार्यक्रमों को लेकर सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों से की मुलाकात।

कुरुक्षेत्र 28 नवंबर : मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का मुख्य कार्यक्रम 8 दिन होने चाहिए ताकि इस कार्यक्रम के बीच दो रविवार आए। इस कार्यक्रम में ज्यादा से ज्यादा सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं द्वारा हिस्सा लेना चाहिए और इस कार्यक्रम की भव्यता व दिव्यता को बढ़ाने के लिए प्रयास करना चाहिए।
मुख्यमंत्री सोमवार को कुरुक्षेत्र में गीता जयंती महोत्सव के कार्यक्रमों को लेकर सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों से मुलाकात के दौरान बोल रहे थे। इस दौरान सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री के समक्ष गीता महोत्सव को लेकर अपने सुझाव रखे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि कुरुक्षेत्र का विश्व भर में सामाजिक व धार्मिक महत्व है। यहां कार्यरत सामाजिक संस्थाओं को सामूहिक प्रयास कर गीता महोत्सव पर कार्यक्रम आयोजित करने चाहिए। मुख्यमंत्री ने कुंभ मेले का उदाहरण देते हुए कहा कि जैसे अलग-अलग स्थान पर कुंभ मेले में संस्थाएं कार्यक्रम आयोजित करती है, उसी का अध्ययन करके कार्यक्रम आयोजित करने चाहिए।
शोभा यात्रा निकाली जाए।
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि गीता जयंती महोत्सव के दौरान शोभा यात्रा निकाली जाए। इसमें हर संस्था अपना सहयोग दे। उन्होंने संस्थाओं को सुझाव दिया कि गीता जयंती महोत्सव में वे अपने अपने यहां प्रदर्शनी आयोजित करें। यह प्रदर्शनी विज्ञान, गीता, शिक्षा, खेल या योग पर होनी चाहिए। सभी संस्थाएं दीपदान में बढ़ चढक़र हिस्सा लें ताकि उस दिन कुरुक्षेत्र में दीपावली जैसे रौनक हो। मुख्यमंत्री ने सन्निहित सरोवर के सौंदर्यकरण को लेकर योजना तैयार करने के लिए भी कहा।
आत्मनिर्भर बने गीता जयंती महोत्सव
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि गीता महोत्सव को आत्मनिर्भर बनाना चाहिए। सरकार अपनी तरफ से हर सहयोग करती है, इसके साथ साथ संस्थाओं को भी आगे आना चाहिए। हमें गीता महोत्सव का ज्यादा से ज्यादा प्रचार और प्रसार करना चाहिए ताकि समाज का हर वर्ग इसमें शामिल हो। मुख्यमंत्री ने सभी संस्थाओं को सुझाव दिया की सभी अपने कार्यक्रमों के दौरान गीता का उल्लेख जरूर करें।
48 कोस के क्षेत्र में आयोजित हों कार्यक्रम
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि गीता महोत्सव के दौरान 48 कोस के क्षेत्र में अलग अलग कार्यक्रम आयोजित किए जाए। इन क्षेत्रों में योग आदि का प्रचार प्रसार किया जाए। उन्होंने भगवान श्री कृष्ण व गीता से जुड़े उल्लेख पर प्रवचन करवाने का सुझाव दिया। इसके अतिरिक्त गुरु ग्रंथ साहिब में वर्णित गीता के प्रसंग का उल्लेख करने का सुझाव दिया ताकि यह समाज में एक सेतु का कार्य करे। सभी में समरसता का भाव आए। इसके साथ-साथ अलग-अलग समाज के लोग गीता महोत्सव के दौरान सम्मेलन आयोजित करें।
स्वस्थ कुरुक्षेत्र बनाने पर दे जोर।
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि हमें स्वस्थ कुरुक्षेत्र बनाने पर जोर देना चाहिए। अपने यहां सफाई का वातावरण बनाना है। जब वातावरण साफ होता है तो लोग गंदगी नहीं फैलाते। मुख्यमंत्री ने कहा कि समाज की एकता जरूरी है। देश की संस्कृति को आने वाली पीढ़ी तक पहुंचना है। गीता का सार अपने जीवन में अपनाना है। इस कार्यक्रम के दौरान सांसद नायब सैनी, विधायक सुभाष सुधा, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सचिव कृष्ण बेदी, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार भारत भूषण भारती, कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के मानद सचिव मदन मोहन छाबड़ा व संत समाज और धार्मिक संस्थाओं के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

हरियाणा: अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव को लेकर कुरुक्षेत्र में अभय चौटाला ने खड़े किए सवाल

Mon Nov 28 , 2022
अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव को लेकर कुरुक्षेत्र में अभय चौटाला ने खड़े किए सवाल। हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 अप्रवासी भारतीय व्यवसायी नरेंद्र जोशी के निवास पर पहुंचे इनैलो नेता अभय चोटाला।अभय चोटाला बोले सरकार बताए विदेशों से आने वाले पर्यटकों एवं यात्रियों के लिए अंतरराष्ट्रीय […]

You May Like

Breaking News

advertisement