हरियाणा: भगवान भोलेनाथ कभी अपने भक्तों को निराश नहीं करते हैं : महंत जगन्नाथ पुरी

भगवान भोलेनाथ कभी अपने भक्तों को निराश नहीं करते हैं : महंत जगन्नाथ पुरी।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

सावन अधिक मास के सोमवार को शिव भक्तों ने किया पार्थिव शिवलिंग अभिषेक एवं पूजन।

कुरुक्षेत्र, 7 अगस्त : मारकंडा नदी के तट पर सावन अधिक मास के सोमवार को सूर्य उदय के साथ ही श्री मारकंडेश्वर महादेव मंदिर ठसका मीरां जी में शिवलिंग पर अभिषेक एवं पूजन के लिए बड़ी संख्या में शिव भक्त आस्था व श्रद्धा के साथ पहुंचे।
इस मौके पर शिव भक्त मंदिर में सावन के निरंतर चल रहे पार्थिव शिवलिंग पूजन में भी शामिल हुए। उल्लेखनीय है कि सावन के चलते मंदिर में अखिल भारतीय श्री मारकंडेश्वर जनसेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत जगन्नाथ पुरी एवं अन्य संतों के सान्निध्य में निरंतर पार्थिव शिवलिंग निर्माण कर पूजन एवं अभिषेक किया जाता है। सावन के सोमवार को ओम प्रकाश शर्मा, शीला देवी, तिलक राज शर्मा, शुभम राणा, गौरव राणा, सावित्री देवी, सरला देवी, रितू रानी, मयंक व कन्नो इत्यादि ने विधिवत मंत्रोच्चारण के साथ पार्थिव शिवलिंग अभिषेक करवाया और मारकंडा नदी में विसर्जन किया।
महंत जगन्नाथ पुरी ने कहा कि भगवान शिव को सावन बहुत प्रिय होता है। इसलिए शिव आराधना के लिए सावन सबसे उत्तम और विशेष रूप से फलदायी माना जाता है। उन्होंने कहा भगवान भोलेनाथ पूजा एवं मनोकामना करने वाले अपने भक्तों को कभी निराश नहीं करते हैं। सावन में पार्थिव शिवलिंग निर्माण को दूसरी पूजा के अपेक्षा विशिष्ट माना जाता है। वह इसलिए क्योंकि साधक खुद शिवलिंग का निर्माण करता है और पावन पार्थिव शिवलिंग की पूजा-अर्चना कर मोक्ष का अधिकारी बनता है। इस मौके पर स्वामी संतोषानंद, अनिरुद्ध नारायण, ज्योति प्रकाश, बिल्लू पुजारी इत्यादि मौजूद रहे।
पार्थिव शिवलिंग पूजन एवं अभिषेक करते हुए श्रद्धालु।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बरेली: हिन्द रक्षक शिव महाशक्ति सेवा संस्था रजि० के तत्वावधान में पावन सावन के पंचम सोमवार को कांबडियों को पेट्रोल पंप पर जलपान,फलाहार विश्राम, प्रसाद वितरण कर की सेवाएं

Mon Aug 7 , 2023
हिन्द रक्षक शिव महाशक्ति सेवा संस्था रजि० के तत्वावधान में पावन सावन के पंचम सोमवार को कांबडियों को पेट्रोल पंप पर जलपान,फलाहार विश्राम, प्रसाद वितरण कर की सेवाएं दीपक शर्मा (संवाददाता) बरेली : नाथ नगरी हिंद रक्षक,शिव महाशक्ति सेवा संस्था,नाथ नगरी धाम संस्था रजि० के तत्वाधान में पावन सावन के […]

You May Like

Breaking News

advertisement