हरियाणा: नशा मुक्त हरियाणा अभियान व सनातन धर्म के प्रचार प्रसार के लिए निकाली यात्रा

नशा मुक्त हरियाणा अभियान व सनातन धर्म के प्रचार प्रसार के लिए निकाली यात्रा।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

महंत राजेंद्र पुरी ने कुरुक्षेत्र के दर्जनों गांवों में ग्रामीणों को नशा मुक्ति अभियान व सनातन धर्म के प्रति किया जागरूक।

कुरुक्षेत्र, 7 अगस्त : जग ज्योति चैरिटेबल ट्रस्ट के संस्थापक चेयरमैन एवं जग ज्योति दरबार के महंत राजेंद्र पुरी की प्रेरणा एवं मार्गदर्शन में नशा मुक्त हरियाणा अभियान और सनातन धर्म के प्रचार प्रसार के लिए कुरुक्षेत्र जिला के दर्जनों गांवों से यात्रा निकाली गई। यात्रा के स्वागत में रोहटी में भव्य कार्यक्रम भी आयोजित किया गया।
यात्रा के दौरान शामिल हुए हजारों ग्रामीणों को महंत राजेंद्र पुरी ने समाज व देश की रक्षा के लिए सनातन धर्म के बारे में विस्तार से जानकारी दी और अपने लक्ष्य के बारे में अवगत करवाया गया।
यात्रा का विशेषकर बड़ी संख्या में युवाओं ने भारी उत्साह व जोश से स्वागत करते हुए हिस्सा भी लिया। यात्रा के लिए युवाओं ने महंत राजेंद्र पुरी के लिए विशाल रथ तैयार किया और मोटरसाइकिल पर सवार सैंकड़ों साथियों ने ढोल नगाड़ों के साथ विभिन्न गांवों से यात्रा निकाली। कार्यक्रम के आयोजकों ने रवि रोहटी के नेतृत्व में महंत राजेंद्र पुरी को पगड़ी पहनाकर स्वागत किया।
उल्लेखनीय है कि जग ज्योति दरबार की तरफ से यात्रा की शुरुआत महंत राजेंद्र पुरी ने शंखनाद के साथ करते हुए कहा कि नशे के खिलाफ उनकी धर्म युद्ध की भांति शुरुआत है। उन्होने कहा कि नशा एक जहर है जो हमारे देश और प्रदेश के युवाओं का जीवन बर्बाद कर रहा है। लाखों लोग जिनमें युवा, बुजुर्ग और दुर्भाग्य से लड़कियां भी इस बुरी लत से अछूती नहीं हैं। जग ज्योति दरबार नशे मुक्ति के इस अभियान को तब तक जारी रखेगा जब तक इस बुराई का खात्मा नही हो जाता है।
महंत राजेंद्र पुरी ने हिंदुत्व और सनातन धर्म के प्रति लोगों की आस्था बनाने और समाज की विचारधारा को जागरूक करने के प्रति अपनी मुहिम बारे कहा कि हमें अपनी जड़ों को पहचानना होगा, हिंदू होने के सच्चे मायने समझने होंगे। सबसे पहले हर सनातनी को जात पात से ऊपर उठकर खुद को हिंदू बनाना होगा। भगवान ने जिस धर्म में हमें जन्म दिया उसका अर्थ समझ कर अपने देश और धर्म का कर्ज उतारना है तो सच्चे हिन्दू बनना होगा। महंत राजेंद्र पुरी ने बताया कि वर्षों से जन कल्याणकारी कार्य, सनातन धर्म का प्रचार, गरीब कन्याओं के विवाह इत्यादि कार्य लगातार जग ज्योति ट्रस्ट करता आ रहा है। अगर हम अपने आप को हिंदू कहते हैं परंतु वक्त के अनुसार अब खुद को हिन्दू साबित करने और सनातन का ज्यादा से ज्यादा प्रचार करने का है।
महंत राजेंद्र पुरी ने कहा कि सनातन का प्रचार हमेशा उनकी प्राथमिकता रहेगा। इसके साथ साथ नशा मुक्त हरियाणा अभियान कुरुक्षेत्र लोकसभा की सभी विधानसभाओं में लगातार जारी रहेगा।
जग ज्योति सेवा चेरिटेबल ट्रस्ट के उपाध्यक्ष राज कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि हिंदू धर्म को बढ़ावा देने और नशा मुक्ति अभियान की यात्रा के कार्यक्रमों के लिए महंत राजेंद्र पुरी की पूरी टीम सदैव तैयार है। इसके अलावा प्रदेश में होने वाले किसी भी सामाजिक संस्था के कार्यक्रम में या जब जहां हिंदुत्व के लिए खड़ा होने की बात होगी हम एक साथ पूरे जोश से सहयोग करेंगे।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से मनदीप सैनी (लक्की), टीटी गंगेरी, गुलशन रोहटी, सुनील, गोबिंद, कुलदीप सैनी, तारी, मनप्रीत छप्पर, मास्टर सोमदत्त कपूर आदि मौजूद रहे।
ग्रामीणों को जानकारी देते हुए महंत राजेंद्र पुरी व यात्रा में शामिल ग्रामीण।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

हरियाणा: भगवान भोलेनाथ कभी अपने भक्तों को निराश नहीं करते हैं : महंत जगन्नाथ पुरी

Mon Aug 7 , 2023
भगवान भोलेनाथ कभी अपने भक्तों को निराश नहीं करते हैं : महंत जगन्नाथ पुरी। हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 सावन अधिक मास के सोमवार को शिव भक्तों ने किया पार्थिव शिवलिंग अभिषेक एवं पूजन। कुरुक्षेत्र, 7 अगस्त : मारकंडा नदी के तट पर सावन अधिक मास […]

You May Like

Breaking News

advertisement