हरियाणा: संतों ने दिया स्वतंत्रता दिवस पर देश भक्ति के लिए तिरंगा लगाने का संदेश

संतों ने दिया स्वतंत्रता दिवस पर देश भक्ति के लिए तिरंगा लगाने का संदेश।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

स्वतंत्रता दिवस पर निकलेगी जग ज्योति दरबार की तिरंगा यात्रा : महंत राजेंद्र पुरी।

कुरुक्षेत्र, 12 अगस्त : देश के स्वतंत्रता संग्राम में संत महापुरुषों का अहम योगदान रहा है। देश की आजादी के लिए अनेकों संत महापुरुषों ने बलिदान दिया है। आज भी देश की एकता एवं अखंडता के लिए संत महापुरुष पूरे देश में संदेश दे रहे हैं।
जग ज्योति दरबार के महंत एवं जग ज्योति चैरिटेबल ट्रस्ट के संस्थापक महंत राजेंद्र पुरी ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस समारोह हर भारतीय के लिए एक महान उत्सव है। हमें स्वतंत्रता दिवस समारोह को होली तथा दीपावली के त्यौहार की तरह मनाना चाहिए। साथ ही उन्होंने लोगों से अपील की कि अपने घरों पर तिरंगा अवश्य लहराएं एवं साथ देसी घी का दीपक भी जलाएं। साथ ही देश के संत महापुरुषों से भी कहा कि देश की एकता एवं अखंडता के लिए संतों को मजबूती के साथ एक मंच पर आना होगा। तभी देश की तथा सनातन की रक्षा होगी।
महंत राजेंद्र पुरी ने कहा कि हमें अपनी मातृभूमि पर गर्व होना चाहिए। भारत देश का नागरिक होने के नाते हमारा सर गर्व से ऊंचा रहना चाहिए। देश के हर नागरिक से अपील करते हुए महंत जी ने कहा कि हर देशवासी का नैतिक फर्ज बनता है कि पहले जीवन की प्राथमिकता देश की रक्षा करना है। आजादी के त्यौहार के अवसर पर हर घर में तिरंगा फहराना चाहिए।
महंत राजेंद्र पुरी ने बताया कि जग ज्योति सेवा चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा रविवार 13 अगस्त को बिजडपुर से तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी।
महंत राजेंद्र पुरी संबोधित करते हुए।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

हरियाणा: श्री वैश्य अग्रवाल पंचायत के शिक्षण संस्थानों में स्वतंत्रता दिवस पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन होगा

Sat Aug 12 , 2023
श्री वैश्य अग्रवाल पंचायत के शिक्षण संस्थानों में स्वतंत्रता दिवस पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन होगा। हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 दबखेड़ी में आयोजित होगा भव्य कार्यक्रम का आयोजन। कुरुक्षेत्र, 12 अगस्त : श्री वैश्य अग्रवाल पंचायत के अंतर्गत संचालित महाराजा अग्रसेन सीनियर पब्लिक स्कूल मोती […]

You May Like

Breaking News

advertisement