हरियाणा: सेवा ट्रस्ट यूके इंडिया ने विभिन्न गांवों में करवाई खेल प्रतियोगिताएं

सेवा ट्रस्ट यूके इंडिया ने विभिन्न गांवों में करवाई खेल प्रतियोगिताएं।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

5 सौ से अधिक बच्चों ने लिया भाग।

कुरुक्षेत्र, 14 नवम्बर : सेवा ट्रस्ट यूके इंडिया की कुरुक्षेत्र जिला के विभिन्न गांवों में नियमित गतिविधियां एवं जागरूकता अभियान चल रहे हैं। बालदिवस के उपलक्ष्य में स्वस्थ भारत स्वस्थ समुदाय अभियान के तहत सेवा ट्रस्ट यूके इंडिया द्वारा जिला कुरुक्षेत्र के विभिन्न राजकीय प्राथमिक विद्यालयों जैसे राजकीय प्राथमिक विद्यालय हंसाला, कम्बोज माजरा, सिंघपुरा, पटकमाजरा, नैंसी, धुलगढ़ गुलडेहरा, समसी पुर इत्यादि में विभिन्न सांस्कृतिक एवं खेलकूद गतिविधिया करवाई गई। जिन बच्चों ने इन गतिविधियो मे भाग लिया। उन सभी करीब 5 सौ से अधिक बच्चों को सेवा ट्रस्ट इंडिया द्वारा अपनी को-स्पोंसर डाबर इंडिया के सहयोग से डाबर का रियल जूस अनार, लीची जूस इत्यादि निशुल्क वितरित किया गया ।इन कार्यक्रमों को जिला कोऑर्डिनेटर पवन मित्तल, राजेश सैन, दिलबाग सिंह, राजेन्द्र सैनी व सुमंत सैनी की अध्यक्षता में किया गया। पवन मित्तल ने बच्चों की बाल दिवस के बारे में बताया और कहा कि बच्चे राष्ट्र के गौरव है, वो ही आने वाले भारत के निर्माता बनेंगे। देश को विकास ओर उन्नति की ओर ले जाएंगे। इस अवसर पर सेवा ट्र्स्ट व स्कूलों ने मिलकर कई प्रतियोगिताओं का आयोजन किया। जैसे  ड्रॉइंग में चित्र बनवाए, बाल गीत, पहेलियां, दौड़, रस्सा कस्सी, सांस्कृतिक कार्यक्रम किए गए। सेवा ट्रस्ट यूके की टीम से राजेश सैन ने सेवा ट्रस्ट यूके के बारे में विस्तार पूर्वक बताया और साथ में दिलबाग सिंह सोथा ने बताया कि सेवा ट्रस्ट यूके इंडिया की ओर से बच्चों को बायज्यूस लर्निंग ऐप के बारे में बताया कि यह चौथी से बारहवीं तक के बच्चों को फ्री ऑफ कॉस्ट उपलब्ध कराया जाता है। राजेन्द्र सैनी ओर सुमंत सैनी ने बताया कि कोरोना के समय समाज की मदद करने वाले आंगनबाड़ी वर्कर, आशा वर्कर को भी सेवा ट्रस्ट यूके के द्वारा सम्मानित किया जा रहा है । इस मौके पर राजकीय प्राथमिक विद्यालयों से मुनीष शर्मा, सीमा शर्मा, गेजपाल , हरविंद्र, रामपाल, बलकार, रीता क्वात्रा, पवन जांगड़ा, जसदेव ,जयपाल, पुरूषोत्तम शास्त्री, गुलजार आदि सभी ने सेवा ट्रस्ट इंडिया की टीम का धन्यवाद और आभार व्यक्त किया कि समाज के लिए बहुत ही अच्छा कार्य कर रहे हैं।
विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले स्कूली बच्चे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

हरियाणा:लोगों के समर्थन से समाज में परिवर्तन होगा : विपिन अग्रवाल

Mon Nov 14 , 2022
लोगों के समर्थन से समाज में परिवर्तन होगा : विपिन अग्रवाल। हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 श्री वैश्य अग्रवाल पंचायत चुनावों में सभी अग्र बंधुओं के सहयोग से मैदान में उतरा सत्य प्रकाश गुप्ता। कुरुक्षेत्र, 14 नवम्बर : नगर की सबसे पुरानी संस्था श्री वैश्य अग्रवाल पंचायत […]

You May Like

Breaking News

advertisement