हरियाणा : राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता का हुआ समापन

राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता का हुआ समापन।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

15 किलो भार वर्ग में रोहतक की अवनी व 18 किलो भार वर्ग में कुरुक्षेत्र की भूमि प्रथम रही।
जग ज्योति चैरिटेबल ट्रस्ट के चेयरमैन महंत राजेंद्र पुरी ने विजेता खिलाड़ियों को दिए मैडल।

कुरुक्षेत्र, 7 अगस्त : नगर की पंजाबी धर्मशाला में चल रही तीन दिवसीय राज्य स्तरीय कराटे चैम्पियनशिप के समापन के अवसर जग ज्योति चैरिटेबल ट्रस्ट के संस्थापक एवं चेयरमैन महंत श्री राजेंद्र पुरी, डा. शीतल सिंह धारीवाल, डा. कुलदीप सिंह इत्यादि ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरित किए और उन्हें मैडल दिए। साथ ही उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए आशीर्वाद दिया।
इस मौके पर हरियाणा कराटे एसोसिएशन के अध्यक्ष योगेश कालड़ा और अनूप सिंह सहित अन्य सदस्यों ने मुख्यातिथि महंत राजेंद्र पुरी का स्वागत व धन्यवाद किया। उन्होंने बताया कि बताया कि प्रतियोगिता का अगला पड़ाव नैशनल चैंपियनशिप के तौर पर कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में 26 अगस्त से शुरू होगा।
मुख्य अतिथि राजेंद्र पुरी ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरित किए तथा विजता खिलाड़ियों अपने अपने क्षेत्र में उम्र और वजन की कैटेगरी के अनुसार मैडल पहनाए गए। विजेता खिलाड़ियों में 15 किलोग्राम भार वर्ग में रोहतक की अवनी प्रथम रही।
18 किलोग्राम भार वर्ग में कुरुक्षेत्र की भूमि व 21 किलोग्राम भार वर्ग में अंबाला की जानवी प्रथम रही। इसी प्रकार 25 किलोग्राम भार वर्ग में कुरुक्षेत्र की हर्षिता व 30 किलोग्राम भार वर्ग में कुरुक्षेत्र की ज्योति प्रथम रही। जबकि 32 किलोग्राम भार वर्ग में फरीदाबाद की गौरी फरीदाबाद व 37 किलोग्राम भार वर्ग में कुरुक्षेत्र की पलक प्रथम रही। इसी तरह से 40 किलोग्राम भार वर्ग में फरीदाबाद की दृष्टि जांगड़ा व 42 किलोग्राम भार वर्ग में अंबाला की काजल प्रथम रही। प्रतियोगिता के 54 किलोग्राम भार वर्ग में फतेहाबाद की कोमल तथा 43 किलोग्राम भार वर्ग में भिवानी की मानसी प्रथम रही। इसी तरह से 53 किलोग्राम भार वर्ग में कैथल से दीपकरण, 59 किलोग्राम भार वर्ग में करनाल से प्राची प्रथम रहे।
इसी तरह से अपनी कैटेगरी के मुकाबलों में मीनाक्षी हिसार, वनिता रोहतक, अंजली भिवानी, भुविका अंबाला, विहान कश्यप कुरुक्षेत्र, युग तोमर अंबाला, लक्षित अग्रवाल, अरेव जस्सर अंबाला, आहिल फरीदाबाद, विहान सोनीपत, दिव्यांश मिड्डा, तानवी अंबाला, भागो देवी, सक्षम सोनीपत, भुविक बंसल फरीदाबाद, आदित्य हिसार, लवीश कुरुक्षेत्र, देवांशु अंबाला प्रथम स्थान पर रहे। इसके अलावा दूसरे और तीसरे स्थान पर आने वाले लगभग हजारों खिलाड़ियों को भी पुरस्कार बांटे गए और उनको महंत राजेंद्र पुरी ने आशीर्वाद दिया।
विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देते हुए महंत राजेंद्र पुरी व अन्य।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

हरियाणा: नशा मुक्त हरियाणा अभियान व सनातन धर्म के प्रचार प्रसार के लिए निकाली यात्रा

Mon Aug 7 , 2023
नशा मुक्त हरियाणा अभियान व सनातन धर्म के प्रचार प्रसार के लिए निकाली यात्रा। हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 महंत राजेंद्र पुरी ने कुरुक्षेत्र के दर्जनों गांवों में ग्रामीणों को नशा मुक्ति अभियान व सनातन धर्म के प्रति किया जागरूक। कुरुक्षेत्र, 7 अगस्त : जग ज्योति […]

You May Like

Breaking News

advertisement