हरियाणा: समय को पहचान कर कड़ी मेहनत करने वाला हमेशा आगे बढ़ता है : डॉ. रामेन्द्र सिंह

समय को पहचान कर कड़ी मेहनत करने वाला हमेशा आगे बढ़ता है : डॉ. रामेन्द्र सिंह।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

कर्मचारी के शासकीय सेवा में नियुक्ति पर किया अभिनंदन।

कुरुक्षेत्र, 23 सितम्बर : विद्या भारती संस्कृति शिक्षा संस्थान में कार्यरत पिंकी रानी के हरियाणा सरकार में नियुक्ति होने पर अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम में मंचासीन संस्थान के निदेशक डॉ. रामेन्द्र सिंह, शोध निदेशक डॉ. हिम्मत सिंह सिन्हा तथा संस्थान के सभी कर्मचारी भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का आरंभ दीप प्रज्ज्लन के साथ हुआ। लगभग चार वर्ष तक संस्थान में कार्य के अनुभवों को पिंकी रानी ने साझा किया, वहीं सभी कर्मचारियों ने भी उनके साथ किए गए कार्य अनुभवों को बताया। कार्यक्रम में संस्थान के निदेशक डॉ. रामेन्द्र सिंह ने पिंकी रानी का पुष्प गुच्छ से स्वागत किया। उन्होंने कहा कि पिंकी रानी ने संस्थान में पूरी कर्तव्यनिष्ठा से कार्य किया। उन्होंने कहा कि जब एक कार्य को बार-बार करते हैं तो उस कार्य में निपुणता आती है और यही निपुणता अपने आप में बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि संस्थान में अच्छे लोगों का जुड़ना और उनके द्वारा लोगों को जोड़ा जाना भी संस्थान के लिए उपलब्धि ही है। हमारा व्यवहार यदि अच्छा है तो हम और भी लोगों को जोड़ते हैं। इसी प्रकार जो कार्यकर्ता संस्थान में कुछ समय के लिए आकर जाते हैं तो उनसे भी निरन्तर संवाद रखना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि पढ़ाई के समय जिसने समय को पहचान लिया और कड़ी मेहनत की, वह हमेशा आगे बढ़ता है। उन्होंने पिंकी रानी को शासकीय सेवा में नियुक्ति पर शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर संस्थान के शोध निदेशक डॉ. हिम्मत सिंह सिन्हा ने कुमारी पिंकी को उपहार भेंट कर अपनी शुभकामनाएं देते हुए अपने जीवन के कार्य करने के अनुभवों से प्रेरित किया। पिंकी रानी ने कहा कि विद्या भारती संस्कृति शिक्षा संस्थान में उन्हें कार्य करते हुए सभी का सहयोग मिला है। वे भी आवश्यकता पड़ने पर संस्थान को सहयोग देने हेतु तत्पर रहेंगी। कार्यक्रम का संचालन सुखविन्द्र कुमार ने किया। इस अवसर पर वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. आर.ऋषि, हरीश जोशी, केदार नाथ, संदीप कुमार, चंद्रमोहन, ईशम सिंह, गौतम कुमार, मुनीष कुमार, महेंद्र कपूर, पंकज जैन, ललित शर्मा, कुलवंत सिंह, लखन सिंह, आकाश उपस्थित रहे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

द मिलेनियम स्कूल कुरुक्षेत्र में 28 सितंबर को होगा जिला ओपन तैराकी प्रतियोगिता का आयोजन

Fri Sep 23 , 2022
द मिलेनियम स्कूल कुरुक्षेत्र में 28 सितंबर को होगा जिला ओपन तैराकी प्रतियोगिता का आयोजन। हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877छाया – रजनी कुरुक्षेत्र, आज 23 सितंबर को जिला तैराकी संघ कुरुक्षेत्र की मीटिंग के बाद जिला तैराकी संघ के प्रधान श्री बलबीर सिंह ने बताया कि […]

You May Like

advertisement