चंद्रयान 3 की सफलता के लिए किया गया हवन,पूरे देश मे शुरू हुआ दुआओ का दौर
दीपक शर्मा (संवाददाता)
बरेली : भारतीय वैज्ञानिकों इसरो की कोशिश कामयाब हो , चन्द्रयान 3 चन्द्रमा पर सफलतापूर्वक पहुंचने के लिए श्री शिरडी साई सर्वदेव मंदिर श्यामगंज मे आज पंडित सुशील कुमार पाठक के साथ साई श्याम भक्तो ने मिलकर साई श्याम की पूजा के साथ हबन किया और भगवान से प्रार्थना की कि आज भारत दुनिया का चौथा देश होगा जो चन्द्रमा पर पहुंच जाएगा आज दुनियाभर मे इसरो के वैज्ञानिको की कामयाबी की एक इबारत लिखी जाएगी इस अबसर पर पंडित सुशील पाठक राजीब सहानी आयुश मिश्रा अभिषेक भगबान दास दीनदयाल भट्ट सूरज राजकुमार श्रीमाली इन्द्रा रीना जोती सीमा कमलेश आयुश बालमीक कुलदीप आदि अनेक भक्त मैजूद रहे।