रिक्शा वाला जिस लड़की को लेकर जाता था रोज, उसी से हो गया प्यार, फिर नशा देकर कर दिया कांड

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : किला क्षेत्र में रहने वाली युवती को नशीला पदार्थ खिलाकर युवक ने शादी कर ली‌। अब आरोपी उस पर धर्म परिवर्तन का दबाव बना रहा है। युवती ने थाना किला में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है।
युवती ने बताया कि वह एक सर्राफ के यहां काम करती है। डेढ़ माह से उसे गुलाबनगर पंजाबपुरा का युवक अपने ई-रिक्शा से उसे दुकान ले जाने और लाने लगा था। इस दौरान उससे बात शुरू कर दी। 29 दिसंबर 2024 को वह अपने घर से दुकान जाने को निकली लेकिन युवक उसे दुकान न ले जाकर अपने घर ले गया। वहां उसने अपने मां-पिता और भाई से मिलवाया और शादी के लिए कहा। जिस पर युवती ने कहा कि वह पहले अपने पिता से पूछकर बताएगी।
आरोप है कि युवक ने अपने घर पर उसे खाने में कुछ नशीला पदार्थ दे दिया, जिससे वह बेहोश हो गई। उसके बाद वह उसे अपने घर से कहीं और ले गया। रात भर अपने साथ रखने के बाद उसे उसके घर के पास छोड़ गया। युवक ने उससे नशे की हालात में शादी कर ली। अब वह दबाव बना रहा है कि वह धर्म परिवर्तन कर ले, नहीं तो उसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर उसे बदनाम कर देगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ਪੰਜਾਬ ਭਵਨ ਸਰੀ ਕੈਨੇਡਾ ਵੱਲੋਂ ਰਾਜਸਥਾਨ ਵਿੱਚ ਇੱਕ ਹੋਰ ਵੱਡਾ ਉਪਰਾਲਾ

Thu Jan 23 , 2025
ਦੋ ਰੋਜ਼ਾ ਰਾਸ਼ਟਰੀ ਬਾਲ ਲੇਖਕ ਕਾਨਫਰੰਸ ਅਤੇ ਸੱਭਿਆਚਾਰਕ ਮੇਲਾ ਸਿਰਜੇਗਾ ਇਤਿਹਾਸ – ਸੁੱਖੀ ਬਾਠ (ਪੰਜਾਬ)ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ 23 ਜਨਵਰੀ {ਕੈਲਾਸ਼ ਸ਼ਰਮਾ ਜਿਲਾ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਸਵਾਦ ਦਾਤਾ}=

You May Like

Breaking News

advertisement