जीवन में सफलता हासिल करने के लिए स्वास्थ्य जरूरी : मित्तल

जीवन में सफलता हासिल करने के लिए स्वास्थ्य जरूरी : मित्तल।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

सेवा ट्रस्ट यूके इंडिया की टीम ने बच्चों को दिए टूथपेस्ट व टूथ ब्रश।

कुरुक्षेत्र, 29 सितम्बर :  सेवा ट्रस्ट यूके इंडिया के जिला चेयरमैन पवन मितल ने बताया कि वीरवार को उनकी टीम ने राजकीय प्राथमिक पाठशाला थेहमल बोडा में स्वास्थ्य के प्रति बच्चों को जागरूक किया और बताया कि किस प्रकार जीवन में सफलता हासिल करने के लिए स्वस्थ रहना कितना जरूरी है। इस मौके पर सेवा ट्रस्ट यूके द्वारा बच्चों को रियल जूस, टूथपेस्ट व टूथ ब्रश वितरित किए गए। इस अवसर पर मुख्य अतिथि प्रिंसिपल उरनैचा तथा अनंत राम ने बच्चों को सेवा ट्रस्ट यूके इंडिया की को-स्पोंसर डाबर द्वारा दी गई स्वास्थ्य किट वितरित की। साथ ही ट्रस्ट के कार्यों की सराहना की। ट्रस्ट के जिला चेयरमैन पवन मितल और मुख्य शिक्षक रमेश थाना ने स्कूल के स्वीपर, कुक, चौकीदार व गांव के सफाई कर्मचारियों को भी इम्यूनिटी किट वितरित की। स्कूल कमेटी व सदस्यों ने सेवा यूके ट्रस्ट यूके के सामाजिक कार्यों की सराहना की। स्कूल इंचार्ज विक्रम सिंह द्वारा अतिथियों का धन्यवाद किया गया। सेवा ट्रस्ट यूके द्वारा दिए गए सहयोग के लिए आभार प्रकट किया गया।
बच्चों को स्वास्थ्य किट देते हुए।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

यूपी में सवा दो सौ हेक्टेयर में होगी प्राकृतिक खेती : सूर्यप्रताप शाही

Thu Sep 29 , 2022
यूपी में सवा दो सौ हेक्टेयर में होगी प्राकृतिक खेती : सूर्यप्रताप शाही। हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 राज्यपाल आचार्य देवव्रत के पेट्रर्न पर मथुरा व बुंदेलखण्ड में बनेंगे प्राकृतिक खेती के माॅडल।किसानों को बनाया जाएगा मास्टर ट्रेनर। कुरुक्षेत्र, 29 सितम्बर : गुरुकुल कुरुक्षेत्र के प्राकृतिक […]

You May Like

advertisement